एंटरटेनमेंट
इस हाई प्रोफाइल शादी में जबर्दस्त परफॉर्मेंस के बाद मीका सिंह को पहचान मिली और उन्हें कॉन्सर्ट और एल्बम के ऑफर मिलने लगे.
डीएनए हिंदी: कॉमेडी किंग Kapil Sharma के शो पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से जुड़े कई सीक्रेट जानने को मिलते हैं. हाल ही में सिंगिंग की दुनिया में किंग कहे जाने वाले मीका सिंह ने अपने करियर से जुड़ा एक राज खोला.
आपको जानकर हैरानी होगी कि Mika Singh ने पहली बार मंच के नाम पर एक शादी में गाना गाया था. मीका ने बताया कि उन्हें बॉबी देओल की शादी में पहली बार गिटार बजाने और गाने का मौका मिला था. इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 150 रुपये मिले थे.
यह भी पढ़ें: अब फ्री में देख सकेगें Allu Arjun की Pushpa
इस हाई प्रोफाइल शादी में जबर्दस्त परफॉर्मेंस के बाद मीका सिंह को पहचान मिली और उन्हें कॉन्सर्ट और एल्बम के ऑफर मिलने लगे. इस शादी के बाद मीका ने करीब दो साल तक कई बड़े-बड़े स्टेज प्रोग्राम किए और पंजाबी इंडस्ट्री में भी उनका नाम होने लगा. साल 1988 में मीका ने अपनी सोलो एल्बम लॉन्च की. 'सावन में लग गई आग' नाम से आई इस एल्बम ने तहलका मचा दिया और मीका को रातों-रात स्टार बना दिया.
यह भी पढ़ें: Omicron की वजह से हुआ Tiger Shroff का करोड़ों का नुकसान!
बता दें कि बॉबी देओल की शादी साल 1996 में हुई थी. बॉबी की शादी उनके लिए तो लकी रही ही मीका सिंह की जिंदगी में भी एक बड़ा बदलाव लेकर आई. इस इवेंट के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.