Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

एक्ट्रेस के साथ सोने का झूठा दावा करने के लिए अभिनेता को मिला 50 लाख का ऑफर, Meghan Markle से जुड़ा है मामला

Meghan Markle के को-स्टार Simon Rex ने शॉकिंग दावा किया है. उनका कहना है कि उनके पास इसका सबूत आज भी है.

Latest News
एक्ट्रेस के साथ सोने का झूठा दावा करने के लिए अभिनेता को मिला 50 लाख का ऑफर, Meghan Markle से जुड़ा है मामला

Meghan Markle

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूर्व एक्ट्रेस और प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल (Meghan Markle) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं. वहीं, हाल ही में उनसे जुड़ा एक और चौंकाने वाला मामला सुर्खियों में आ गया है. मेगन के साथ काम कर चुके अभिनेता साइमन रेक्स (Simon Rex) ने खुलासा किया है कि उन्हें मेगन के साथ सोने को लेकर झूठा बयान देने के लिए लाखों रुपयों का ऑफर दिया गया था. एक्टर ने बताया कि उस वक्त वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और कई लोग इसका फायदा उठाने की इरादे से ऐसे ऑफर लेकर आए थे.

आर्थिक तंगी पर की बात

साइमन रेक्स, मेगन मार्कल के साथ 2005 में सिटकॉम Cuts Back में नजर आए थे. उस दौरान जहां एक तरफ मेगन जानी-मानी एक्ट्रेस थीं तो दूसरी तरफ साइमन अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे. वहीं, हाल ही में साइमन ने एक शॉकिंग दावा किया है. उन्होंने एक द गार्जियन को दिए इंटरव्यू के दौरान शुरुआती दौर में आर्थिक तंगी को लेकर बात करते हुए कहा कि तब कई टैबलॉइड उनके पास पैसों का ऑफर लेकर आए थे और उनसे कहा जा रहा था कि इस बात का झूठा दावा करें कि वो मेगन मार्कल के साथ सो चुके हैं.

 

 

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files के आगे फीकी पड़ी Bachchhan Paandey, उम्मीद से कम रही पहले दिन की कमाई

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की के कपड़ों पर हुआ विवाद, मीरा राजपूत बोलीं- उन्हें हथकड़ी भी पहना देते

मेगन ने लिखा था खत

साइमन ने ट्वीट करते हुए इस कहानी को कंफर्म भी किया है. उन्होंने बताया कि मेगन के साथ उनका ऑफ स्क्रीन रिश्ता एक नॉर्मल लंच से ज्यादा और कुछ नहीं रहा. पैसों के लालच में ना आकर उन्होंने झूठा दावा करने से इनकार कर दिया. वहीं, जब ये बात मेगन को पता चली तो उन्होंने साइमन को लेटर लिखकर शुक्रिया कहा. साइमन बताते हैं कि 'मेगन ने लेटर में लिखा शुक्रिया, ये जानकर अच्छा लगा कि सभ्य लोग भी हैं इस दुनिया में'. साइमन के मुताबिक मेगन का लिखा ये खत आज भी उनके घर में फ्रेम करके लगाया हुआ है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement