Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

40 करोड़ की फिल्म, कमाई कर ली 300 करोड़, इस लड़की ने किया वो कारनामा, जिसमें आलिया से सारा तक सब हुई फेल

Lokah Chapter 1 Chandra News:हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो इसी साल यानी 2025 में रिलीज हुई है. हीरोइन फोकस इस मूवी ने बजट से 7 गुना से भी ज्यादा कमाई की है. ऐसा रिकॉर्ड बॉलीवुड की 'सुपरस्टार' हीरोइनें भी नहीं बना पाई हैं.

Latest News
40 करोड़ की फिल्म, कमाई कर ली 300 करोड़, इस लड़की ने किया वो कारनामा, जिसमें आलिया से सारा तक सब हुई फेल

Kalyani Priyadarshan Childhood Photo

Add DNA as a Preferred Source

Lokah Chapter 1 Chandra News: भारतीय फिल्मों के इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है कि छोटे से बजट की फिल्म ने आसमान छू लिया, लेकिन अब ऐसा ही कारनामा करने वाली एक फिल्म इनसे भी आगे निकल गई है. दरअसल पहली बार ऐसा हुआ है कि मामूली से बजट की एक हीरोइन फोकस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' की, जिसमें कल्याणी प्रियदर्शन ने लीड रोल निभाया है. साउथ सिनेमा की स्टार कल्याणी इस फिल्म में भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरहीरो के तौर पर दिखाई दी हैं और यही बात है, जिसने दर्शकों के मन को छू लिया है. इस कल्याणी की इस फिल्म ने अपने बजट से 7 गुना ज्यादा पैसा महज एक महीने में कमा लिया है. यह ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे बॉलीवुड की तमाम कथित 'सुपरस्टार' हीरोइनें भी नहीं बना सकी हैं. 

40 करोड़ की फिल्म अब तक कमा चुकी 300 करोड़ रुपये
32 वर्षीय कल्याणी प्रियदर्शन मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी हैं. कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म 'लोका चैप्टर वन: चंद्रा' महज 40 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई थी. इस फिल्म को चर्चित साउथ स्टार दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है, लेकिन उन्होंने इसका सब्जेक्ट फीमेल सुपरहीरो बेस्ड रखा है. सुपरहीरोइन वाली यह फिल्म रिलीज होने के महज 1 महीने में ही अब तक 300 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी है. इसके साथ ही यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइन फोकस भारतीय मूवी बन गई है. इतनी जबरदस्त कमाई आलिया भट्ट, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर कैटरीना कैफ तक की फिल्म नहीं कर सकी है. 

कल्याणी की वायरल फोटोज ने भी चौंका रखे हैं लोग
कल्याणी प्रियदर्शन की महज यह फिल्म ही लोगों को नहीं चौंका रही है बल्कि उनकी वायरल फोटोज ने भी सबको हैरान कर दिया है. दरअसल सोशल मीडिया पर कल्याणी की पुरानी फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें वे बेहद मोटी और मामूली सी लड़की लग रही हैं. इन फोटोज को देखकर फैंस हैरान हैं, क्योंकि उन्हें यह यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये वही कल्याणी प्रियदर्शन हैं, जिनकी खूबसूरती ने सबको दीवाना बना रखा है. कल्याणी के ऐसे ट्रांसफॉर्मेशन पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है. एक वायरल फोटो में कल्याणी ब्लैक टीशर्ट पहनकर नजर का चश्मा लगाए हुए हैं और उनके दांत भी हल्के से बाहर निकले हुए हैं. 

फैंस पूछ रहे हैं- कैसे किया ऐसा
कल्याणी में ऐसा बदलाव देखकर हैरान हो रहे फैंस ने सवाल भी पूछा है कि उन्होंने ऐसा बदलवा कैसे किया है? एक फैन ने लिखा,'ये कौन है? दूसरे ने लिखा, वे अपनी सीमाओं से भी आगे बढ़कर कड़ी मेहनत करती हैं. ये वाकई एक अच्छा गुण है. तीसरे फैन ने लिखा, उनकी कड़ी मेहनत ने ही उन्हें सफल बनाया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement