एंटरटेनमेंट
Manoj Bajpayee ने अपने बर्थडे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो पर प्रशांत भूषण ने उनकी तारीफें तो की हैं लेकिन बॉलीवुड पर तंज कस डाला है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) आज अपना वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं. उन्हें फैंस के साथ- साथ कई सेलेब्रिटीज भी विश करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इस बीच उन्होंने अपने इस खास दिन पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर एक खास वीडियो मैसेज दिया है जिसमें वो सांप्रदायिक सौहार्द की बात करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद मशहूर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) ने इसे शेयर करते हुए बॉलीवुड पर तंज कस डाला है.
भगवान और खुदा से जुड़ी कविता
इस वीडियो में मनोज वाजपेयी सांप्रदायिक सौहार्द भरी एक कविता सुनाते दिखाई दे रहे हैं. वो कहते हैं- 'भगवान और खुदा आपस में बात कर रहे थे. मंदिर और मस्जिद के बीच चौराहे पर मुलाकात कर रहे थे. के हाथ जोड़े हुए हो या दुआ में थे... कोई फर्क नहीं पड़ता है. कोई मंत्र पढ़ता है तो कोई नमाज़ पढ़ता है. इंसान को क्यों नहीं आती शर्म है जब वो बंदूक दिखाकर पूछता है कि क्या तेरा धर्म है? इस बंदूक से निकली गोली ना ईद देखती है ना होली, सड़क पर बस सजती है बेगुनाह खून की रंगोली'.
ये भी पढ़ें- Birthday Spl: जब कमरे में लड़की के साथ पकड़े गए Varun Dhawan, बड़े भाई ने जड़े थे जोरदार 6 थप्पड़
नफरत का पाठ किसने पढ़ाया?
ये कविता आगे कुछ इस तरह है- 'भगवान और खुदा आपस में बात कर रहे थे. मंदिर और मस्जिद के बीच चौराहे पर मुलाकात कर रहे थे. सबको हम दोनो ने इसी मिट्टी से बनाया. कोई जन्मा अम्मी की कोख से कोई मां की गोद में रोता आया. कौन है वो कम्बख्त जिसने नफरत का पाठ पढ़ाया. किसी अकबर को कहा मां को मार और अमर के हाथों अम्मी को मरवाया. ममता का गला घोंटने वाला बेवकूफों को कोई समझाओ कि मजहब की इस जंग में तुमने इंसानियत को दफनाया'.
Thank you @BajpayeeManoj for this beautiful message of Communal Harmony. You have shown that humanity & courage are still alive at least in some people in Bollywood, amidst this frenzy of hate pic.twitter.com/wc9eScvGdt
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) April 22, 2022
ये भी पढ़ें- पहली पुलिसवाली बनीं Shilpa Shetty, रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स से पहला लुक OUT
प्रशांत भूषण का पोस्ट
वहीं, मनोज वाजपेयी का ये वीडियो शेयर करके हुए प्रशांत भूषण ने लिखा- 'शुक्रिया मनोज बाजपेयी सांप्रदायिक सौहार्द्र पर इतना खूबसूरत मैसेज देने के लिए. आपने दिखा दिया है कि नफरत की लहर के बीच बॉलीवुड के कुछ लोगों में इंसानियत और साहस अब भी बाकी है'. प्रशांत ने मनोज की तारीफ के बहाने बॉलीवुड पर जबरदस्त तंज कस डाला है.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.