Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Valentines Day पर पति को याद कर इमोशनल हुईं Mandira Bedi 'आज हमारी 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती'

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून, 2021 को निधन हो गया था. वह फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे.

Valentines Day पर पति को याद कर इमोशनल हुईं Mandira Bedi 'आज हमारी 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती'

Mandira Bedi emotional on valentines day

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Valentine Day यानी 14 फरवरी के दिन Mandira Bedi पति राज कौशल को याद कर इमोशनल हो गईं. दरअसल, वैलेंटाइन डे पर उनकी Wedding Anniversary होती है लेकिन बीते साल 2021 में उनके पति Raj Kaushal का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. आज इस खास मौके पर पति को याद करते हुए मंदिरा ने कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं. ये तस्वीरें मंदिरा और राज की शादी की हैं. इस पोस्ट के साथ मंदिरा ने लिखा है, 'आज हमारी शादी की 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती.' इसके साथ उन्होंने #ValentineDay और टूटे दिल वाला इमोजी बनाया है. एक्ट्रेस की इस इमोशनल पोस्ट पर तमाम सिलेब्स ने कॉमेंट किया है.

बता दें कि मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून, 2021 को निधन हो गया था. वह फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. मंदिरा बेदी और राज कौशल ने 14 फरवरी, 1999 में शादी की थी. इनके दो बच्चे वीर बेदी और तारा बेदी हैं. वीर का जन्म 2011 में हुआ था और साल 2020 में इन्होंने 4 साल की बेटी तारा को गोद लिया था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

 

मंदिरा की पोस्ट पर उनके सभी दोस्तों ने प्यार दिया. कृष्णा नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप दो अलग-अलग दुनिया में हैं. यह आपकी 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी ही है. आज खुद को उसी तरह ट्रीट करें जैसे कि वो आज आपको करते. भगवान आपको शक्ति दे. जेमिनी ने लिखा, मजबूत रहिए, भगवान आपको खूब ताकत दे. आप सभी के लिए एक प्रेरणा हैं. 

ये भी पढ़ें:

1- Valentines Day: राजस्थान की मशहूर प्रेम कहानी 'ढोला मारू', आज भी गाए जाते हैं इनके प्रेमगीत

2- Love Letter-1: कथासम्राट प्रेमचंद ने पत्नी से प्रेम का किया था इज़हार- 'मैं जाने का नाम नहीं लेता, तुम आने का नाम नहीं लेतीं'

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement