Advertisement

शीशा देखे बिना घर से 'बोरी' पहनकर निकलीं Malaika Arora !

मलाइका की इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसके कमेंट सेक्शन में लोग मलाइका की ड्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं.

शीशा देखे बिना घर से 'बोरी' पहनकर निकलीं Malaika Arora !

Malaika Arora trolled for her dress

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Malaika Arora को यूं तो फैशन आइकन माना जाता है लेकिन कभी-कभी वो ऐसी गलती कर बैठती हैं कि सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं. अब एक बार फिर उन्होंने इस तरह की ड्रेस पहनी कि सोशल मीडिया के निशाने पर आ गईं. अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो है जिसमें मलाइका व्हाइट कलर की ढीली-ढाली शर्ट में नजर आ रही हैं और उन्होंने शर्ट के ऊपर डिजाइनर स्वेटर पहना हुआ है. इसके साथ लंबे बूट पहने हैं. इस लुक में यूं तो मलाइका काफी हॉट लग रही हैं लेकिन उनके फैन्स को यह स्टाइल पसंद नहीं आया.

मलाइका की इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसके कमेंट सेक्शन में लोग मलाइका की ड्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, पैंट पहनना भूल गई क्या? दूसरे ने कमेंट किया, यह बोरा कहां से उठा लिया. किसी ने लिखा, जल्दी में पैंट पर ही रह गई दीदी की. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, बोरा पहन कर चल दी मैडम.

Malaika Arora Trolled

पर्सनल लाइफ भी रहती है सुर्खियों में

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. अरबाज खान से अलग होने के बाद अब कहा जाता है कि वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेज हैं. बल्कि ये भी खबरें आ रही हैं कि दोनों अप्रैल के महीने में शादी कर सकते हैं. हालांकि अर्जुन कहते रहते हैं कि वह शादी के मूड में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:

1- Birthday Special: बोल्ड सीन करने से पहले मम्मी-पापा से इजाजत लेती हैं Urvashi Rautela !

2- Rubina Dilaik की फिल्म 'अर्ध' का पहला लुक, ट्रांसजेंडर के रोल में दिखे राजपाल यादव

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement