Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Malaika Arora ने पहनी 83 हजार की सैंडल, ड्रेस की कीमत और दो कदम आगे

फोटो में आप देख सकते हैं कि मलाइका ग्रीन कलर के गाउन में नजर आ रही हैं. वह बेड पर बैठी हुई हैं और उन्होंने कैमरे के सामने जबर्दस्त पोज दिया है.

Malaika Arora ने पहनी 83 हजार की सैंडल, ड्रेस की कीमत और दो कदम आगे

Malaika Arora Expensive dress

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Malaika Arora एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फैशन आइकन में से एक हैं. उनका अंदाज सोशल मीडिया पर छाया रहता है. कभी वह ट्रोल होती हैं तो कभी तारीफ पाती हैं लेकिन खबरों में हमेशा ही बनी रहती हैं. फिलहाल वह अपने महंगे जूतों की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल हाल ही में मलाइका ने एक फोटोशूट की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह ग्रीन ड्रेस में नजर आईं. उनकी यह फोटो महंगी ड्रेस और जूतों की वजह से चर्चा में रही. खास बात यह है कि मलाइका की इस ड्रेस की कीमत लाखों रुपये में है.

फोटो में आप देख सकते हैं कि मलाइका ग्रीन कलर के गाउन में नजर आ रही हैं. वह बेड पर बैठी हुई हैं और उन्होंने कैमरे के सामने जबर्दस्त पोज दिया है जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. मलाइका की यह फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. 

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, Millia London वेबसाइट पर यह ड्रेस मिल रही है लेकिन इसे खरीदने के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी क्योंकि ड्रेस की इसकी कीमत लाखों में है. मलाइका की यह ड्रेस 2 लाख 40 हजार रुपये की है. इतना ही नहीं मलाइका ने जो गोल्डन हील्स पहनी हैं उसकी कीमत भी भारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका के हील्स की कीमत 83 हजार रुपये है. इसे गोल्डी जोली 100 मिमी कहा जाता है. यह Louboutin वेबसाइट पर उपलब्ध है.


मलाइका ट्रोल होती हैं तो पैरेंट्स हो जाते हैं परेशान

हाल ही में Malaika Arora ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जब कोई उनके पोस्ट पर गंदे-गंदे कमेंट्स करता है तो उनके पैरेंट्स बहुत दुखी हो जाते हैं और इसके बारे में उन्हें बताते हैं लेकिन मलाइका पैरेंट्स को समझाकर शांत कर देती हैं. पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान मलाइका ने बताया कि उन्होंने अपने पैरेंट्स को इन सब चीजों को नजरअंदाज करने के लिए कहा है. 

मलाइका (Malaika Arora) ने कहा- मेरे पैरेंट्स हमेशा कहते रहते थे कि तुम्हारे बारे में किसी ने ये कहा है तो किसी ने वो कहा है. एक दिन मैं उनके साथ बैठी और कहा कि ये सब कचरा पढ़ना बंद करिए. इन फालतू चीजों पर अपनी एनर्जी मत लगाइए. आखिरकार वह पैरेंट्स ही है ना. वह कुछ भी सुनते हैं तो परेशान हो जाते हैं. लेकिन जब मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की तो फिर उन्होंने ऐसी बातें कहना बंद कर दिया.

ये भी पढ़ें:

1- Viral मीम्स पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो से हटने को तैयार हूं

2- VIDEO: पत्नी की हाइट से मैच करने के लिए उचकते दिखे Himesh Reshamiya, सोशल मीडिया पर बना मजाक

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement