Advertisement

घायल Malaika Arora के डिस्चार्ज होते ही सबसे पहले मिलने पहुंचा कौन ?

मलाइका शनिवार को एक सड़क एक्सीडेंट का शिकार हुईं. अब वो अपने घर वापस आ चुकी हैं. वो पुणे में एक फैशन शो अटेंड करने के लिए गई थीं.

घायल Malaika Arora के डिस्चार्ज होते ही सबसे पहले मिलने पहुंचा कौन ?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora 2 अप्रैल की शाम एक कार हादसे का शिकार हो गई थीं. कार एक्सीडेंट के तुरंत बाद एक्ट्रेस को जल्दी-जल्दी में एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस खबर से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी. हर किसी को उनकी सेहत की चिंता था. राहत की खबर यह है कि 3 अप्रैल यानी रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. मलाइका अरोड़ा की हालत पहले से काफी बेहतर है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. इधर मलाइका बीमार थीं तो फैन्स को अर्जुन कपूर की भी चिंता थी कि आखिर वो कहां हैं ? 

मलाइका के साथ हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुन कपूर काफी परेशान हो गए थे. हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा अब मलाइका के पास उनके घर पर पहुंच चुके हैं. इस बात की जानकारी पैपराजी विरल भयानी ने दी.

मलाइका की देखभाल कर रहे हैं अर्जुन

उन्होंने लिखा, "मलाइका के साथ शनिवार को एक्सीडेंट हो गया था अब वो अपने घर वापस आ चुकी हैं. वो पुणे में एक फैशन शो अटेंड करने के लिए गई थीं और जब वो घर वापसी कर रही थीं तो उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. उनकी बहन अमृता और अर्जुन कपूर आज सुबह ही मलाइका के डिस्चार्ज होने के बाद उनके घर पहुंच चुके हैं."

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ एक्सीडेंट

खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बताया कि यह एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के पॉइंट पर हुआ. उस वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में एक फैशन इवेंट से शामिल होकर वापस लौट रही थीं. उसी दौरान मलाइका अरोड़ा के ड्राइवर ने अपनी कार से कंट्रोल खो दिया. उनकी कार राज ठाकरे की बैठक के लिए पुणे से गुजर रहे मनसे पदाधिकारियों की तीन या चार गाड़ियों से जा टकराई महाराष्ट्र निर्माण सेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के सिर और आंख में चोटें आईं. मनसे कोल्हापुर के संपर्क अध्यक्ष जयराज लांडगे ने उन्हें अपनी कार से नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया.

ये भी पढें:

1- लॉकडाउन के दौरान इस गंभीर बीमारी के शिकार हो गए थे Badshah, स्टेज पर परफॉर्म करना हो गया था मुश्किल

2- The Kashmir Files के लिए अनुपम खेर नहीं अक्षय कुमार थे पहली पसंद !

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement