Advertisement

Malaika Arora- Arjun Kapoor ने कर ली शादी की तैयारी? एक्ट्रेस ने दे डाली हिंट

Malaika Arora और Arjun Kapoor की शादी को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं जिसकी वजह एक्ट्रेस का लेटेस्ट इंटरव्यू है.

Latest News
Malaika Arora- Arjun Kapoor ने कर ली शादी की तैयारी? एक्ट्रेस ने दे डाली हिंट

malaika arora, arjun kapoor : मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. जहां एक तरफ कटरीना-विक्की, रणबीर-आलिया जैसे मशहूर कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. वहीं, दूसरी तरफ अब मलाइका- अर्जुन की शादी की को लेकर एक बार फिर से बातें होने लगी हैं. ये चर्चाएं शुरू हुई हैं मलाइका के एक इंटरव्यू के बाद जिसमें एक्ट्रेस ने अर्जुन संग शादी की खबरों को लेकर बात की है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्होंने वेडिंग प्लानिंग की हिंट देदी है.

फ्यूचर पर की बात

मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर खुशी और गम में हमेशा एक- दूसरे के साथ खड़े नजर आए हैं. ऐसे में इन दोनों का रिश्ता और भी मजबूत माना जा रहा है. वहीं, हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा 'सबसे जरूरी बात ये है कि अगर हम जानते हैं कि हम एक साथ फ्यूचर चाहते हैं. ये मेरे लिए पवित्र और अहम है. हम मैच्योर स्टेज पर हैं, जहां अभी भी कई डिस्कवरी के लिए जगह खाली है, लेकिन हम फ्यूचर को एक साथ देखना पसंद करेंगे और देखेंगे कि हम इसे यहां से कहां ले जा सकते हैं'.

ये भी पढ़ें- Karan Johar के साथ झगड़े की अफवाहों पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है सच?

ये भी पढ़ें- Avatar 2 के लीक हुए टीजर पर मचा बवाल, वीडियो लोग बोले- अभी ये हाल तो रिलीज के बाद क्या होगा?

साथ बिताना चाहती हैं जिंदगी

मलाइका ने कहा- 'मुझे लगता है कि हम एक ऐसी जगह पर हैं, जहां हम कहां हैं और आगे क्या करना है, वाले हिस्से के बारे में सोच रहे हैं. हम चीजों पर बहुत डिस्कस करते हैं. हम एक ही विचारों और आइडिया के साथ सेम प्लेस पर हैं. हम वास्तव में एक-दूसरे को पा चुके हैं. मलाइका ने बताया कि वो अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में पॉजिटिव और सिक्योर महसूस करती हैं. वो कहती हैं कि 'मुझे नहीं लगता है कि हमें एक साथ सभी कार्ड खोलने चाहिए. हम अभी भी अपने जीवन और रोमांस को हर दिन एक साथ प्यार करते हैं. मैं उसे हमेशा कहती हूं कि मुझे तुम्हारे साथ जीना है. हम आगे का सोच लेंगे. अभी के लिए वो मेरा है'.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement