Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Mahabharat के श्रीकृष्ण Nitish Bhardwaj का रिश्ता टूटा, यूं छलका तलाक का दर्द...

Nitish Bharadwaj ने कहा, मैं उन गहराइयों में नहीं जाना चाहता कि हमारे अलग होने की वजह क्या है? इस समय मामला कोर्ट में है.

Mahabharat के श्रीकृष्ण Nitish Bhardwaj का रिश्ता टूटा, यूं छलका तलाक का दर्द...

Nitish bhardwaj divorce 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे के मशहूर टीवी सीरियल महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले Nitish Bharadwaj और उनकी पत्नी स्मिता अलग हो गए हैं. नितीश और स्मिता 12 साल से साथ थे. यह जानकारी खुद नीतीश भारद्वज ने दी है. स्मिता फिलहाल अपनी बेटियों के साथ इंदौर में हैं.

बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में नीतीश (Nitish Bharadwaj) ने पत्नी स्मिता से अलग होने के बारे में बात की. उन्होंने कहा- हां, मैंने तलाक के लिए मुंबई के फैमिली कोर्ट में सितंबर, 2019 में आवेदन दिया था. मैं उन गहराइयों में नहीं जाना चाहता कि हमारे अलग होने की वजह क्या है? इस समय मामला कोर्ट में है. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि कभी-कभी तलाक मौत से ज्यादा दर्दनाक हो सकता है. खासकर जब आप अकेलेपन के साथ रह रहे होते हैं.

नीतीश भारद्वज (Nitish Bharadwaj) ने आगे कहा- मैं शादी जैसी संस्था पर पूरा भरोसा करता हूं लेकिन मैं खुशकिस्मत नहीं रहा. शादी टूटने के कई कारण हो सकते हैं. कभी-कभी यह जिद्दी रवैये या सहानुभूति की कमी के कारण होता है या फिर अहंकार और हमेशा खुद के बारे में सोचने का परिणाम हो सकता है लेकिन जब परिवार टूटता है तो सबसे ज्यादा सफर बच्चे करते हैं. 

जब नीतीश से बेटियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहूंगा कि मैं उनसे मिल पा रहा हूं या नहीं. मैंने कई बार स्मिता से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मैसेजेस का कोई जवाब नहीं दिया.

ये भी पढ़ें:

Jai Bhim at Oscars: पहली तमिल फिल्म जिसे मिला यह सम्मान, फैंस ने कहा-Suriya तुम चमकते रहो

एक्टर Dhanush ने किया पत्नी Aishwaryaa Rajinikanth से तलाक का ऐलान, 18 साल पहले हुई थी शादी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement