Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Madhuri Dixit B'day: होमोसेक्सुअल बनने की राह पर हैं माधुरी, आखिर क्या है पूरा माजरा

The Fame Game से ओटीटी पर डेब्यू करने के बाद माधुरी दीक्षित एक और प्रोजेक्ट के साथ ओटीटी पर छाने को तैयार हैं.

Madhuri Dixit B'day: होमोसेक्सुअल बनने की राह पर हैं माधुरी, आखिर क्या है पूरा माजरा

माधुरी दीक्षित

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) करोड़ों दिलों पर आज भी राज करती हैं. 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली माधुरी आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी वो पहले थीं. फिल्मों के साथ साथ माधुरी ने अब ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform)  पर भी अपना जादू चला दिया है. 'द फेम गेम' (The Fame Game) से ओटीटी पर डेब्यू करने के बाद माधुरी दीक्षित एक और प्रोजेक्ट के साथ ओटीटी पर छाने को तैयार हैं.

बता दें कि माधुरी दीक्षित की अगली ओटीटी फिल्म का नाम 'माजा मा' (Maja Maa) है. ये फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी. फिल्म की घोषणा करते हुए 'रंगीला मारा नाच' गाने पर माधुरी ने शानदार डांस किया था. फिल्म की कहानी एक परिवार के ईर्द गिर्द घूमती है. हाल ही में इस फिल्म के पहले पोस्टर के साथ प्रोजेक्ट की घोषणा की गई. पोस्टर में एक खुश और कन्फ्यूज परिवार है.  पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, '#माजा मा ऑन प्राइम: म से मां, म से माधुरी.'

फिल्म में माधुरी मां के किरदार में हैं जो अपने बेटे की शादी में बाधा बन जाती हैं. कहा जा रहा है कि माजा मा में माधुरी दीक्षित ने समलैंगिक का किरदार निभाया है. फिल्म के डायरेक्टर ने कहा, 'भूमि पेडनेकर ने बधाई दो में एक लेस्बियन का किरदार निभाया था. इसी तरह माधुरी दीक्षित ने माजा मा में अपने किरदार को संवेदनशील तरीके से हैंडल किया गया है. इसलिए उनके जैसा स्टार इस तरह के आउट-ऑफ-द-बॉक्स पार्ट के लिए साइन करने के लिए तैयार हो गया."

स्टारकास्ट की बात करें तो माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्म में, गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, रजित कपूर, बरखा सिंह और सिमोन सिंह भी हैं. इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है.  

ये भी पढ़ें: Madhuri Dixit B'day: जब एक सीन में बेकाबू हो गए थे Vinod Khanna, डायरेक्टर के कट बोलने पर भी नहीं रुके

 ये पहली बार नहीं है जब माधुरी दीक्षित ने समलैंगिक का किरदार निभाया है. फिल्म डेढ़ इश्किया (2014) में, वो और हुमा कुरैशी एक दूसरे से प्यार करती थीं. हालांकि, निर्माताओं ने इसे कभी जाहिर नहीं किया था. 

माधुरी ने नेटफ्लिक्स (Netflix) सीरीज 'द फेम गेम' के साथ डिजिटल डेब्यू किया था. ये एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जिसमें माधुरी एक सुपरस्टार और मां अनामिका का किरदार निभा रही हैं. सीरीज में दिखाया है कि कैसे एक एक्ट्रेस की लाइफ में उतार-चढ़ाव आते हैं. इसके अलावा सीरीज में शो बिजनेस की कड़वी सच्चाई को दिखाया है. माधुरी के अलावा वेब सीरीज में संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन और मुस्कान जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

फिल्मों की बात करें तो माधुरी दीक्षित काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं. उन्हें आखिरी बार करण जौहर की फिल्म कलंक में देखा गया था. 

ये भी पढ़ें: Sohail Khan और Seema की शादी में 'वो' बनीं बॉलीवुड की यह अदाकारा, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement