Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Madhuri Dixit, Ajay Devgan इस साल OTT पर डेब्यू करेंगे ये बड़े स्टार्स

सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे नाम इस प्लैटफॉर्म पर अच्छी शुरुआत कर चुके हैं और अब इस लिस्ट में कुछ और बड़े सितारों का नाम शामिल होने वाला है.

Madhuri Dixit, Ajay Devgan इस साल OTT पर डेब्यू करेंगे ये बड़े स्टार्स

अजय देवगन और माधुरी दीक्षित

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Omicron और Covid-19 फिल्म इंडस्ट्री पर भी बुरी मार मार रहा है लेकिन हर इंडस्ट्री की तरह बॉलीवुड ने भी एक नई राह निकाल ली है जिससे काम भी चलता रहता है और दर्शकों का मनोरंजन भी होता है. यह नई राह है OTT. इस प्लैटफॉर्म के जरिए अब सितारे बड़े पर्दे की जगह आपकी स्क्रीन पर आ रहे हैं. सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नीना गुप्ता, शेफाली शाह जैसे नाम इस प्लैटफॉर्म पर अच्छी शुरुआत कर चुके हैं और अब इस लिस्ट में कुछ और बड़े सितारों का नाम शामिल होने वाला है.

Ajay Devgan फिल्म Rudra: The Edge of darkness से ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं. यह फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर आएगी. इसमें अजय देवगन सिंघम अवतार यानी कि पुलिसवाले के रोल में नजर आने वाले हैं.

Shahid Kapoor भी इस साल ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं. इस वेब सीरीज का नाम अभी तक फिक्स नहीं हुआ है. इस प्रोजेक्ट को डायरेक्टर निर्देश राज और डीके संभालने वाले हैं. यह जोड़ी पहले फैमिली मैन के दो सीजन बना चुके हैं.

Madhuri Dixit फिल्म Finding Anamika से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगी. करण जौहर के प्रोडक्शन तले आ रही यह सीरीज एक थ्रिलर सीरीज होगी.

दबंग गर्ल के नाम से मशहूर Sonakshi Sinha फिल्म फॉलन से ओटीटी पर डेब्यू करेंगी. इस वेब सीरीज में सोनाक्षी अंजली भाटी के रोल में नजर आएंगी.

Soha Ali Khan जल्द कौन बनेगा शिखरवती में नजर आएंगी. यह वेब सीरीज 14 जनवरी को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: VIDEO: Anupama और बा की डांस वीडियो पर मालविका ने किया यह कमेंट

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement