Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Madhubala Death Anniversary: दर्द में गुजरे मधुबाला के आखिरी दिन, ज्योतिष ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

Madhubala की बॉलीवुड की सबसे सफर एक्टेस में गिनी जाती थी लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी दुखों से भरी थी.

Latest News
Madhubala Death Anniversary: दर्द में गुजरे मधुबाला के आखिरी दिन, ज्योतिष ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

Madhubala 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री 'मधुबाला' महज 36 की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं. 23 फरवरी 1969 में उनका निधन हो गया था लेकिन वो अपनी फिल्मों के जरिए आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. आज मधुबाला की पुण्यतिथि (Madhubala Death Anniversary) पर जानें कैसे उनके आखिरी दिन बेहद दर्द में गुजरे और हैरानी की बात ये है कि उनके दुख भरे दिनों के बारे में एक ज्योतिष ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. उनकी लव लाइफ को लेकर उस दौर में खूब चर्चे रहे लेकिन ये भी किसी ट्रैजिक कहानी से कम नहीं है.

आखिरी दिनों की दास्तां

मधुबाला लंबे समय तक दिल से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से लड़ती रहीं. उन्हें 1950 में इस बीमारी के बारे में पता चल गया था लेकिन इस बारे में उन्होंने किसी को खबर नहीं होने दी. हालांकि कई बार उनकी हालत अचानक बिगड़ जाती थी कई बार तो शूटिंग के दौरान वो बुरी तरह बीमार हो जाती थीं. बताया जाता है कि आखिरकार जब वो इलाज के लिए लंदन गईं तो डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी करने से मना कर दिया. इस सर्जरी में लाइफ रिस्क बहुत ज्यादा था. नतीजा ये हुआ कि उन्हें अपनी जिंदगी के आखिरी नौ साल बिस्तर पर ही बिताने पड़े. एक लंबे वक्त तक दर्द झेलने के बाद 23 फरवरी 1969 मधुबाला दुनिया को अलविदा कह गईं.

ये भी पढ़ें- Luv Ranjan ने गर्लफ्रेंड Alisha Vaid से कर ली शादी, आगरा में पहुंचे बॉलीवुड के नामी सितारे

ये भी पढ़ें- जानिए पत्नी की ड्रेस पर क्यों ट्रोल हुए Shark Tank India के अशनीर ग्रोवर?

ज्योतिष की भविष्यवाणी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौर में ऐसा कहा जाता है कि एक ज्योतिष ने उनके माता-पिता से पहले ही कह दिया था कि मधुबाला खूब कामयाबी और दौलत अर्जित करेगी लेकिन उनकी जिंदगी दुखों से भरी रहेगी. एक वक्त पर उनका नाम अभिनेता दिलीप कुमार से जोड़ा गया था तब वो 17 साल की थीं लेकिन मधुबाला के पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और इसी कारण मधुबाला को प्यार नहीं मिल सका. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement