Advertisement

Lock Upp जीतने के बाद मुनव्वर की फोटो वायरल, गर्लफ्रेंड के साथ दिया पोज

रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के विनर मुनव्वर फारूकी की एक फोटो काफी वयारल हो रही है. बताया जा रहा है कि ये कोई और नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेड हैं.

Lock Upp जीतने के बाद मुनव्वर की फोटो वायरल, गर्लफ्रेंड के साथ दिया पोज

मुनव्वर फारूकी और नाजिल 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रियलिटी शो ‘लॉकअप’ (Lock Upp) का पहला सीजन खत्म हो गया है. स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. मुनव्वर को सबसे ज्यादा 18 लाख लोगों ने वोट किया था. वैसे को मुनव्वर का नाम लॉक अप की कैदी अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के साथ जुड़ा था. शो में दोनों की केमेस्ट्री भी देखने लयाक थी. वो अक्सर साथ देखे जाते थे पर शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर मुनव्वर की एक फोटो काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में उनके साथ एक लड़की है पर वो अंजलि नहीं है.

दरअसल मुनव्वर के साथ एक लड़की की फोटो काफी चर्चा में है. बताया जा रहा है कि इस फोटो में मुनव्वर के साथ उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड नाजिल हैं. नाजिल मुंबई की रहने वाली हैं. इस बात की पुष्टी ऐसे हुई जब शो में मुनव्वर ने चार्जशीट टास्क के बाद बोर्ड पर फोटो के नीचे N लिखा था. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर और भी कई हिंट दी थी. मुनव्वर ने अपने मग पर जिस बब्बी का नाम लिखा और बार बार बब्बी नाम लेते रहते थे वो और कोई नहीं बल्कि नाजिल ही हैं. मुनव्वर प्यार से नाजिल को बब्बी बुलाते हैं. 

वहीं शो के दौरान मुनव्वर ने अपनी पत्नी और बेटे की बात भी कबूली थी. एक फोटो में मुनव्वर के साथ एक महिला और एक बच्चा बैठा हुआ दिखाई दे रहा था तो इससे जुड़े सीक्रेट के बारे में पूछा गया. मुनव्वर पहले तो हिचकिचाए और फिर खुलासा किया कि वो शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है. मुनव्वर ने बताया कि उनकी कम उम्र में ही शादी हो गई थी और पिछले डेढ़ साल से वो बीवी से अलग रह रहे हैं.  मुनव्वर ने बताया कि कोर्ट में उनका तलाक का केस भी चल रहा है. इस खुलासे ने सबको चौंका दिया था. शो की कैदी अंजलि अरोड़ा को भी इस बात से जोर का झटका लगा था. 

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill की बातों पर फिदा हुए फैंस, बोले- 'प्राउड ऑफ यू सना'

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement