Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Lock Upp: मंदाना करीमी बोलीं- Ex-हसबैंड हर किसी के साथ सो चुका है, सासू मां ने किए अत्याचार

Mandana Karimi ने सबके सामने अपने एक्स- पति और सासू मां को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं कि सुनने वाले हैरान रह गए.

Latest News
Lock Upp: मंदाना करीमी बोलीं- Ex-हसबैंड हर किसी के साथ सो चुका है, सासू मां ने किए अत्याचार

Mandana Karimi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का शो लॉक अप (Lock Upp) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है. इस शो पर मौजूद कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में इस शो की कंटेस्टेंट मंदाना (Mandana Karimi) करीमी कुछ ऐसे ही कारण से चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने लॉक अप में सबके सामने अपने एक्स-हसबैंड और सासू मां को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए हैं. मंदाना की बातें सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने अपने पति के कैरेक्टर पर सवाल खड़े किए और ससुराल वालों पर अत्याचार के आरोप मढ़े.

पति पर खोले राज

दरअसल, मंदाना शो पर आजमा फलाह के साथ बेहद पर्सनल बातें कर रही थीं. इस दौरान मंदाना करीमी ने अपनी टूटी हुई शादी का जिक्र किया. मंदाना ने अपने एक्स हसबैंड पर गंभीर आरोप लगा डाले हैं।. उन्होंने खुलासा किया है कि उनके एक्स हसबैंड कई लोगों के साथ साथ हमबिस्तर हो चुके हैं. मंदाना ने कहा- '27 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई थी. हमने ढाई साल तक एक-दूसरे को डेट किया है. इसके बाद सगाई हुई और फिर शादी. हम काफी लंबे समय से अलग ही रह रहे थे और 2021 में तलाक हो गया है'. मंदाना कहती हैं कि 'हम अलग थे और इन चार सालों में वह उन सभी लोगों के साथ सोया जिनको मैं जानती थी'.

ये भी पढ़ें- Lock Upp: कंगना रनौत के शो की ये हसीना चलाती थी हनीट्रैप गैंग, एडल्ट चैट के जरिए फंसाती थी लड़के

ये भी पढ़ें- इस मशहूर एक्ट्रेस ने करियर बचाने के लिए कराया 'तांत्रिक पूजा और वशीकरण', सुनकर चौंक गईं Kangana Ranaut

सासू मां के अत्याचार

कंगना के शो पर मंदाना ने बताया की शादी के पहले हालात काफी अलग थे. मंदाना कहती हैं कि 'शादी से पहले मेरे बॉयफ्रेंड की मां मुझे फूल और डोनट्स भेजा करती थी. हम शॉपिंग के लिए साथ जाते थे, पार्टी करते थे. वो हर बार कोशिश करती थीं कि मैं कहीं भी अकेले ना जाऊं. ये सब कुछ शादी के बाद अचानक से बदल गया कि सिर्फ सलवार कमीज पहनो और मंदिर के सामने बैठी रहो. वो मुझे मेरे दोस्तों से बात भी नहीं करने देती थीं. तब मुझे एहसास हुआ कि परिवार के लोग कैसे भी हो...अगर आपका पार्टनर आपको सपोर्ट नहीं करता है तो आप कहीं के भी नहीं रहते हो'.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement