एंटरटेनमेंट
Neal Adams के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं.
डीएनए हिंदी: मशहूर कॉमिक बुक आर्टिस्ट नील एडम्स के निधन (Neal Adams Passed Away) की खबर परिवार, फैंस के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा लेकर आई है. वो 80 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं. नील एक गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. नील की पत्नी ने इस खबर की पुष्टि कर दी है. नील एडम्स अपने कई कारनामों के साथ-साथ अपने कॉमिक्स कैरेक्ट्स के जरिए 'बैटमैन' (Batman) को नई जिंदगी देने के लिए पहचाने जाते थे. उन्होंने कई और लेजेंड्री कैरेक्टर्स को कॉमिक बुक्स में उकेरा है.
पत्नी ने बताई ये बात
नील के निधन के बाद कई फैंस और सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शोक जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं. द हॉलीवुड रिपोर्टर की एक रिपोर्ट की मानें तो नील की पत्नी मर्लिन एडम्स ने बताया है कि नील की जान किस बीमारी ने ली है. उन्होंने कहा- 'नील बीते गुरुवार को गुजर गए थे. न्यूयॉर्क के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनका निधन sepsis वजह से हुई कॉम्पलिकेश्न के कारण हुआ है'. बता दें कि sepsis एक घातक कंडीशन है जो तब होती है जब एक इंफेक्शन के कारण शरीर रेस्पॉन्स के तौर पर अपने टिश्यूज को नुकसान पहुंचाने लगता है.
ये भी पढ़ें- भारतीय सिनेमा के जन्मदाता थे Dadasaheb Phalke, जानें पहली फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
अवॉर्ड विनिंग आर्टिस्ट
नील ने कई कॉमिक कैरेक्टर्स में जान डाली है. जिसमें बैटमैन तो है ही लेकिन इसके साथ ही ग्रीन एरो, ग्रीन लैंटर्न, द एवेंजर्स समेत कई और भी शामिल हैं. उन्होंने कॉमिक इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए 1998 में Eisner Comic Book Hall of Fame पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें