Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

अजय देवगन-आलिया को भीख में मिला साउथ की बड़ी फिल्म में रोल: KRK को भारी पड़ा ये बयान

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता से फिल्म क्रिटिक बन चुके केआरके (KRK) आए दिन अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं.

अजय देवगन-आलिया को भीख में मिला साउथ की बड़ी फिल्म में रोल: KRK को भारी पड़ा ये बयान

केआरके, अजय देवगन, आलिया भट्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता से फिल्म क्रिटिक बन चुके केआरके आए दिन अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं. वो अपने यू-ट्यूब चैनल पर बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों और ट्रेलर्स के रिव्यूज शेयर करते हैं और इन वीडियोज में कई बार अपने बयानों के कारण KRK मुश्किल में फंस चुके हैं. वहीं, हाल ही में एक बार फिर से KRK ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया है. उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में कह डाला है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को साउथ की एक बड़ी फिल्म में जो रोल मिला है वो डायरेक्टर ने भीख में दे दिया है.

आलिया भट्ट-अजय देवगन पर किया ये कमेंट

दरअसल, केआरके यूट्यूब चैनल पर बात कर रहे थे साउथ के बड़े-बड़े सितारों से सजी SS Rajamouli की फिल्म RRR के बारे में. इस फिल्म के ट्रेलर का रिव्यू देते हुए केआरके कई शॉकिंग बातें कह गए जिसमें से एक अजय देवगन और आलिया भट्ट पर उनका कमेंट भी था. केआरके का मानना है कि आलिया ने राजामौली से बहुत रिक्वेस्ट की तो उन्हें साउथ के इस बड़े फिल्ममेकर ने भीख में रोल दे दिया. वहीं, अजय देवगन फिल्म में छोटा सा रोल इसलिए करने को तैयार हो गए कि आने वाले समय में राजामौली उन्हें बड़ा मौका दें. KRK के मुताबिक अजय देवगन का ये सपना, सपना ही रह जाएगा. यहां देखें केआरके का ये विवादित बयान-

 

 

हो गए ट्रोल

वहीं, इस बयान के बाद केआरके को वीडियो में कई लोग जमकर ट्रोल करते दिखाई दिए. किसी ने उन्हें 'जोकर' बताया तो कोई उनके बयानों को 'सिली एंटरटेनमेंट' कहता दिखाई दिया. इस वीडियो में केआरके ने साउथ सिनेमा के बारे में भी काफी कुछ निगेटिव कहा है. वहीं, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'शोले' को बेस्ट फिल्म बताया है. इसके साथ ही वो वीडियो में 'शोले' और 1980 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शान' का कनेक्शन भी एक्सप्लेन करते दिखाई दिए. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement