Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

अक्षय कुमार ने सालों पहले Petrol Diesel Price पर किया था ये ट्वीट, अब KRK ने उड़ाया मजाक

KRK ने अक्षय कुमार का एक ट्वीट ढूंढ़ निकाला है जो उन्होंने Petrol Diesel की बढ़ती कीमतों को लेकर किया था.

Latest News
अक्षय कुमार ने सालों पहले Petrol Diesel Price पर किया था ये ट्वीट, अब KRK ने उड़ाया मजाक

KRK, Akshay Kumar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्टर से बॉलीवुड क्रिटिक बन चुके कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहने के लिए आए दिन हैरान कर देने वाले पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में वो एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार केआरके ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक पुराना ट्वीट खोज निकाला है जिसमें वो पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) को लेकर बात करते दिखाई दिए थे. अक्षय के इस पोस्ट को लेकर अब केआरके ने उनका मजाक उड़ाया है.

शेयर किए अक्षय को दो पोस्ट

केआके ने अपने लेटेस्ट ट्विटर पोस्ट में जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं उन्हें देखकर मालूम होता है कि अक्षय ने ये पोस्ट 2012 में किए थे. इनमें से फरवरी महीने में किए गए ट्वीट में अक्षय ने लिखा- 'दोस्त अब वक्त आ गया है कि अपनी साइकिलें साफ कर लो और सड़कों पर निकल पड़ो क्योंकि सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों बढ़ने वाली हैं'. इसके बाद अक्षय ने उसी साल जुलाई महीने में फिर से तंज करते हुए ट्वीट किया था.

ये भी पढ़ें- ट्विटर पर लोगों को 5 हजार रुपए बांट रहे KRK, जानें- क्या होगी शर्त?

ये भी पढ़ें- KRK ने Shahrukh Khan की 'पठान' पर साधा निशाना, बोले- अक्षय कुमार की देशभक्ति का भूत है

अक्षय की फीस का लगाया हिसाब

वहीं, अक्षय के इन दो पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए केआके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा- 'अक्षय कुमार जी की इनकम के हिसाब से 124 रुपए का पेट्रोल का प्राइज उनके लिए उपयुक्त है क्योंकि वो 2011 में अपनी एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे थे और अब वो 150 करोड़ हर फिल्म के लिए ले रहे हैं'.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement