Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कौन है Hrithik Roshan के साथ नजर आई वो मिस्ट्री गर्ल ?

सबा एक बडिंग एक्ट्रेस और म्यूजीशियन हैं. 32 साल की सबा ने साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा.

कौन है Hrithik Roshan के साथ नजर आई वो मिस्ट्री गर्ल ?

Hrithik Roshan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड स्टार Hrithik Roshan हाल में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए. दोनों एक रेस्त्रां से बाहर निकलते दिखे. पैपराजी तस्वीरें क्लिक करने में जुटे थे लेकिन ऋतिक तस्वीरों के लिए ज्यादा नहीं रुके और मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे आगे बढ़ते हुए सीधे अपनी कार मैं बैठ गए. ये तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग लगातार अब उसी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं.

खबरों की मानें तो जो लड़की ऋतिक के साथ दिखीं उनका नाम सबा आजाद है. सबा एक बडिंग एक्ट्रेस और म्यूजीशियन हैं. 32 साल की सबा ने साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. साल 2011 में वह फिल्म ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ में साकिब सलीम के साथ नजर आईं. इस फिल्म ने भी दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं किया था. सबा अब तक 4-5 फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने हाल में फिल्म ‘फील्स लाइक इश्क’ में काम किया.

 

वर्क फ्रंट पर बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में सैफ अली खान और राधिका आप्टे के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म एक तमिल मूवी की हिंदी रीमेक है. इसके अलावा ऋतिक, दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें:

1- Bigg Boss 15 की विनर बनीं Tejasswi Prakash , इनाम में जीते 40 लाख

2- Urvashi Rautela ने पहनी 40 करोड़ की ड्रेस, देखकर चकरा जाएगा दिमाग

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement