Advertisement

Ranbir Kapoor- Alia Bhatt की शादी का शगुन लेने पहुंचे किन्नर, घर के बाहर किया डांस

Ranbir Kapoor Alia Bhatt की शादी के बाद उन्हें आशीर्वाद देने किन्नरों की टोली उनके घर पहुंची है.

Latest News
Ranbir Kapoor- Alia Bhatt की शादी का शगुन लेने पहुंचे किन्नर, घर के बाहर किया डांस

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी हो चुकी है. दोनों की खूबसूरत वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी हैं. शादी के बाद दोनों की इस ग्रैंड सेरेमनी से जुड़ी खास बातें भी सामने आ रही हैं. वहीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया- रणबीर के घर के बाहर से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनसे शादी का शगुन लेने पहुंचे किन्नर नजर आ रहे हैं. ये टोली उनके घर के बाहर धमाकेदार डांस करती भी नजर आ रही है.

वायरल हुआ ये वीडियो

दरअसल, हाल ही में रणबीर- आलिया के घर 'वास्तु' के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर  वायरल हो रहा है. यह वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें शादी का शगुन लेने उनके घर किन्नरों की टोली पहुंची दिखाई दे रही है. हालांकि, वीडियो देखकर मालूम होता है कि वो घर के अंदर जा नहीं पाए हैं. यहां देखें वायरल हो रहा 'वास्तु' का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor के सीने से लग कर इमोशनल हुए ससुर Mahesh Bhatt, तस्वीरों ने किया भावुक

ये भी पढ़ें- बेटे Ranbir Kapoor की शादी के 1 दिन बाद काम कर लौटीं Neetu Kapoor, बोलीं- किसी ने बधाई नहीं दी!

शेयर की थीं तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को 'वास्तु' में शादी रचाई थी. कपल ने इस शादी को काफी सीक्रेट रखा था. इसके साथ ही इस बात का खास ख्याल रखा गया था कि शादी की कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक ना हो पाए. वहीं, शादी के बाद दोनों ने ही पपराजी के सामने आकर पोज भी दिए थे. इसके अलावा फैंस के लिए आलिया ने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत वेडिंग फोटोज शेयर की थीं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement