एंटरटेनमेंट
यश ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में यश की बेटी आर्या बेहद क्यूट अंदाज में कहती हैं, 'सलाम रॉकी बॉय...'
डीएनए हिंदी: साउथ स्टार यश की फिल्म KGF Chapter 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और फैन्स की जबर्दस्त तारीफें मिल रही हैं. फिल्म के हिंदी वर्जन ने करीब 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस बीच यश की बेटी आर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
यश ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में यश की बेटी आर्या बेहद क्यूट अंदाज में कहती हैं, 'सलाम रॉकी बॉय.... रॉकी रॉकी रॉकी.' बता दें कि फिल्म केजीएफ 2 का गाना है- 'सलाम रॉकी भाई...', ऐसे में आर्या ने भी इसी गाने को बेहद प्यारे अंदाज में कहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Sonu Sood की एंट्री पर फैन्स ने बरसाए नोट, वायरल वीडियो में देखें थिएटर का हाल
बता दें कि इससे पहले यश ने फिल्म केजीएफ 2 की सक्सेस पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में यश कहते हैं, 'एक छोटा सा गांव था, जहां लोग लंबे वक्त से सूखे की समस्या से जूझ रहे थे तो गांव के सभी लोगों ने फैसला किया कि वे सब मिलकर प्रार्थना करेंगे और इसके लिए वो सभी एक जगह इकट्ठा हुए. उन सब में एक बच्चा ऐसा था जो हाथ में छाता लेकर आया था. बच्चे के हाथ में छाता देखकर किसी ने उसे मूर्ख कहा तो किसी ने ओवर कॉन्फिडेंस...लेकिन आप जानते हैं कि वो क्या था- भरोसा (Faith).'
यह भी पढ़ें: युद्ध के बीच यूक्रेन क्यों गईं Angelina Jolie ? VIRAL हो रही हैं फोटो-वीडियो
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.