Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड को कड़ी टक्कर देने आ रही है KGF chapter 2, फिक्स हुई रिलीज डेट

यश स्टारर फिल्म के नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

बॉलीवुड को कड़ी टक्कर देने आ रही है KGF chapter 2, फिक्स हुई रिलीज डेट

KGF Chapter 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'बाहुबली' फ्रैंचाइजी के बाद दूसरी फ्रैंचाइजी जो पूरे देश में पॉपुलर है वो है 'केजीएफ'. फिल्म का पहला पार्ट तहलका मचा चुका है और अब सभी को KGF Chapter 2 का इंतजार है. इसे आप मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया सीक्वल कह सकते हैं. एक्शन और ड्रामा से भरपूर 'केजीएफ चैप्टर 2' को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है और ऐसा लगता है कि फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी तो कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी. 

लेटेस्ट अपडेट यह है कि 'केजीएफ' के मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने से पहले एक पोस्टर रिलीज किया है. यश स्टारर फिल्म के नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इसके मुताबिक फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी और इसका ट्रेलर की 27 मार्च 2022 को सामने आएगा. 

इस बड़ी खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए, निर्देशक प्रशांत नील ने लिखा, 'तूफान से पहले हमेशा एक गड़गड़ाहट होती है! #KGFChapter2 का ट्रेलर 27 मार्च को शाम 6.40 बजे. #KGFTrailerOnMar27.' इस अनाउंसमेंट के साथ फिल्म मेकर्स ने यश का एक इंप्रेसिव क्रिएटिव भी लॉन्च किया.

संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं साथ 

इस पैन इंडिया फिल्म में यश के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन भी अहम रोल में हैं. यश पहली बार इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आने वाले हैं. रितेश सिधवानी द्वारा प्रस्तुत, एक्सेल एंटरटेनमेंट से फरहान अख्तर और एए फिल्म्स, प्रशांत नील द्वारा निर्देशित और विजय किरागंदूर, होमेबल फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म में यश, संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:

1- Shahrukh-Gauri से लेकर Saif-Kareena तक खूब पैसा कमाती हैं बॉलीवुड की ये 6 जोड़ियां

2- महामृत्युंजय मंत्र पढ़ने पर ट्रोल हुए भिड़े भाई, कड़क जवाब देकर की बोलती बंद

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement