Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

पहले थे Yash के बॉडीगार्ड, फिर उन्हीं की फिल्म KGF में बने विलेन

राम चंद्र एक्टिंग की दुनिया में एंट्री लेने से पहले बतौर बॉडीगार्ड काम कर करते थे. राम चंद्र अपनी पहली फिल्म के हीरो यानी कि यश के बॉडीगार्ड थे.

पहले थे Yash के बॉडीगार्ड, फिर उन्हीं की फिल्म KGF में बने विलेन

KGF chapter 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ के स्टार Yash की केजीएफ चैप्टर-2 जल्द ही रिलीज होने वाली हैं. फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी बज रहा है और अब फिल्म के पहले पार्ट में विलेन रहे गरुड़ा सबको याद आ रहे हैं. गरुड़ा यानी कि रामचंद्र राजू ने साल 2018 में केजीएफ चैप्टर-2 से ही अपने करियर की शुरुआत की. पहली ही फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल ऐसे दमदार तरीके से निभाया कि लोग कायल हो गए.

आपको जानकर हैरानी होगी कि राम चंद्र एक्टिंग की दुनिया में एंट्री लेने से पहले बतौर बॉडीगार्ड काम कर करते थे. राम चंद्र अपनी पहली फिल्म के हीरो यानी कि यश के बॉडीगार्ड थे. फिल्म में राम चंद्र की परफॉर्मेंस देखकर कोई कह नहीं सकता कि यह उनकी पहली फिल्म है और उनका फिल्मी दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है.

GF garuda

राम चंद्र राजू ने कभी सपने भी नहीं सोचा होगा कि वो एक्टर बनेंगे लेकिन असलियत कभी-कभी सपने से हसीन होती है. फिल्मों में आना भी उनके लिए एक इत्तेफाक ही थी. दरअसल केजीएफ के राइटर स्क्रिप्ट डिस्कस करने के लिए यश के पास पहुंचे थे. यहां उन्होंने राम चंद्र को देखा और उन्हें देखते ही गरुड़ा के किरदार में फिट कर दिया. राइटर ने राम चंद्र को एक बार ऑडिशन देने को कहा और फिर उनका रोल पक्का हो गया.

ये भी पढ़ें:

1- फिर वायरल हुई Salman Khan- Sonakshi Sinha की फेक वेडिंग फोटो, अबकी बार यूं पकड़ी गई चोरी

2- Anupama Twist: क्या मालविका की कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड बन जाएगा वनराज शाह ?

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement