Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

जया बच्चन को सुलाकर रातभर क्या करते हैं अमिताभ-अभिषेक? सीक्रेट सुन चौंक जाएंगे आप

Amitabh Bachchan Secrets: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में अमिताभ बच्चन ने अपनी और अपने बेटे अभिषेक बच्चन की एक दिलचस्प रात की आदत का खुलासा किया है. जानिए वे जया बच्चन को सुलाकर रात में क्याकते है मैच देखते हैं और फिर जोश में क्या होता है.

Latest News
जया बच्चन को सुलाकर रातभर क्या करते हैं अमिताभ-अभिषेक? सीक्रेट सुन चौंक जाएंगे आप

Image Credit: AI

Add DNA as a Preferred Source

हिंदी सिनेमा के महानायक और बिग बी अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन-18' के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं. शो के दौरान अमिताभ बच्चन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी के कई दिलचस्प और मजेदार किस्से भी शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने शो में एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर कंटेस्टेंट भी दंग रहा गए . उन्होंने बताया कि कैसे वे और उनके बेटे अभिषेक बच्चन देर रात तक जागकर खेल का आनंद लेते हैं.

जब दीवाने बन जाते है पिता-पुत्र

केबीसी के सेट पर बातचीत के दौरान एक कंटेस्टेंट ने बिग बी से अपनी पत्नी की शिकायत करते हुए पूछा कि क्या उन्हें भी घर पर देर रात स्पोर्ट्स देखने को लेकर कोई परेशानी झेलनी पड़ती है? इस सवाल पर अमिताभ बच्चन ने हंसते हुए जवाब दये . उन्होंने बताया कि उन्हें और अभिषेक बच्चन दोनों को ही खेल देखने का बेहद शौक है, और इस दौरान वे दोनों मिलकर काफी मजेदार हरकतें करते हैं.

जया बच्चन को सुलाकर क्या करते हैं अमिताभ-अभिषेक?

महानायक ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए बताया कि घर में शांति बनाए रखने और जया बच्चन की नींद में खलल न पड़े, इसके लिए उन्होंने एक बहुत ही बढ़िया तरकीब निकाल रखी है. वे अपनी पत्नी जया जी से प्यार से कह देते हैं कि काफी रात हो चुकी है और अब उन्हें जाकर सो जाना चाहिए. जैसे ही जया बच्चन सोने के लिए जाती हैं, अमिताभ और अभिषेक का रातभर मैच देखने का सिलसिला शुरू हो जाता है.

हेडफोन और वॉल्यूम का जुगाड़

अमिताभ बच्चन ने आगे खुलासा किया कि वे इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि उनकी वजह से घर के किसी अन्य सदस्य की नींद खराब न हो. इसके लिए उन्होंने एक अलग टीवी की व्यवस्था की हुई है और मैच देखते समय वे कानों में हेडफोन लगा लेते हैं या टीवी की आवाज बेहद कम रखते हैं.

रोमांच में भूल जाते हैं सारी सीमाएं

हालांकि, तमाम सावधानियां बरतने के बाद भी कई बार रोमांच पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है. अमिताभ ने मजेदार अंदाज में बताया कि जब वे मैच देख रहे होते हैं और अचानक उनकी पसंदीदा टीम कोई शानदार शॉट लगा देती है या जीत जाती है, तो वे अपने उत्साह को रोक नहीं पाते और जोश में जोर से चिल्ला उठते हैं. उस अचानक निकली तेज आवाज को सुनकर घर के बाकी सदस्य घबराकर उठ जाते हैं कि आखिर क्या हो गया है. इसके बाद अमिताभ और अभिषेक को घर वालों को समझाना पड़ता है कि वे किसी खतरे में नहीं हैं, बल्कि मैच में चौका, छक्का या गोल लग गया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement