Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

KBC 14 को रिलीज से पहले मिल गया पहला करोड़पति? Amitabh Bachchan ने किया धमाकेदार ऐलान

KBC 14 के नए प्रोमो में Amitabh Bachchan नए सीजन के पहले करोड़पति का ऐलान करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इसके साथ ही एक धमाकेदार ट्विस्ट का ऐलान करते भी नजर आ रहे हैं. ये ट्विस्ट जुड़ा हुआ है करोड़पति बनने वाले और रिस्क लेने वाले कंटेस्टेंट्स के हाथ में आने वाली रकम से. इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते दिखाई दे रहे हैं कि मेकर्स ने इस बार के सीजन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है और ये फैसला 75th Independence Day को सेलीब्रेट करने के लिए लिया गया है.

Latest News
KBC 14 को रिलीज से पहले मिल गया पहला करोड़पति? Amitabh Bachchan ने किया धमाकेदार ऐलान

KBC 14: केबीसी 14

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: KBC 14: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 14वां (Kaun Banega Crorepati 14) सीजन जल्द ही रिलीज होने जा रहा है. इस बीच मेकर्स शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने की लगातार कोशिशें करते दिखाई दे रहे हैं. अब तक शो के कई मजेदार प्रोमोज रिलीज हो चुके हैं. वहीं, हाल ही में एक बार फिर से कुछ ऐसा ही प्रोमो देखने को मिला है. इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन सीजन के पहले करोड़पति का एनाउंसमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. सिर्फ यही नहीं उन्होंने इस साल आने वाले एपिसोड में एक नया ट्विस्ट लाने का फैसला भी कर लिया है. इस ट्विस्ट के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

KBC 14 में Amitabh Bachchan ने किया ऐलान

केबीसी 14 का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन 'कंप्यूटर जी' के सामने बैठे हैं और हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट को 1 करोड़ रुपए जीतने की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इसके बाद वो इस कंटेस्टेंट से सवाल करते हैं कि क्या वो 7 करोड़ के लिए खेलना चाहेंगे. ये सुनते ही कंटेस्टेंट के होश हो उड़ जाते हैं. उसे याद आता है कि उसे लोगों ने क्या सलाह दी थी क्योंकि अगर 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाया तो उसके हाथ सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपए ही आ पाएंगे.

ये भी पढ़ें- KBC 14 Registrations: अमिताभ बच्चन ने पूछा 10वां सवाल, क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई वाली सड़क कौन सी है?

वहीं, इसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस कंटेस्टेंट को खबर सुनाई उसके तो होश ही उड़ गए. अमिताभ बच्चन ने बताया कि केबीसी के 14वें सीजन में मेकर्स ने एक और पड़ाव शामिल करने का फैसला किया है. अमिताभ बच्चन ने ऐलान किया कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शो पर 75 लाख का पड़ाव जोड़ा गया है. इस पड़ाव की वजह से अगर कंटेस्टेंट 7 करोड़ के सवाल का जवाब गलत भी दे देता है तो वो सीधा 3 लाख 20 हजार तक गिरने के बावजूद 75 लाख लेकर जाएगा.

 

 

ये भी पढ़ें- KBC 14: Amitabh Bachchan ने पूछा नए सीजन का पहला सवाल, जवाब ना ही दें तो अच्छा

मेकर्स के इस फैसले के बाद ज्यादा से ज्यादा लोग जैकपॉट सवाल का जवाब देने के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे और शायद लंबे समय बाद इस शो को ऐसा कंटेस्टेंट मिले जिसने सभी सवालों का सही जवाब दिया हो. वहीं, इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है. कई लोगों ने इस प्रोमो पर कमेंट करते हुए शो को जल्दी रिलीज करने की मांग की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement