Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कटरीना और विकी के संगीत का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

विक्की और कटरीना के संगीत का वीडियो वायरल

Latest News
कटरीना और विकी के संगीत का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी इस वक्त बॉलीवुड और एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. शादी को लेकर राजस्थान के सवाई माधोपुर में सारी तैयारी की गई थीं. इस शादी के वीडियो और फुटेज राइट्स पहले से ही रिजर्व हैं. इसके विपरीत अब इन दोनों की शादी से संबंधित रस्मों की एक वीडियो लीक हो गया है जो कि मीडिया राइट्स के हिसाब से एक आश्चर्यजनक विषय है. 

लीक हो गया वीडियो

अनेकों प्रतिबंधों के बावजूद कटरीना और विकी कौशल की शादी का एक वीडियो लीक हो गया है जो कि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. इस वीडियो में ख्वाजा मेरे ख्वाजा  गाना बज रहा है जो कि शादी की एक रस्म संगीत का संकेत देता है. चारों तरफ लगी जगमगाती लाइटें आलीशान सजावट का संकेत दे रहे हैं. ये शादी अनोखी मानी जा रही है. इसके विपरीत कटरीना और विकी की शादी के वीडियो अब जितने वायरल होंगे, उतनी ही शादी की हाइप बढ़ती जाएगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @vickat.wedding

दोनों की शादी में बड़ी संख्या में बॉलीवुड सितारे पहुंचे हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि सलमान और शाहरुख जैसे सुपरस्टार्स नहीं शामिल हो रहे है. ये कहा जा रहा था कि लोगों को इस शादी में मोबाइल तक लाने की अनुमति नहीं थी. इसक बावजूद ये संगीत का वीडियो मोबाइल से शूट हुआ और अब तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement