Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

One Month Anniversary पर Katrina Kaif ने Vicky Kaushal को ऐसे किया विश

कटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर साल 2021 में शादी की. ये शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी.

One Month Anniversary पर Katrina Kaif ने Vicky Kaushal को ऐसे किया विश

katrina kaif और vicky kaushal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 9 जनवरी यानी कि आज Katrina Kaif की शादी को पूरा एक महीना हो चुका है. आजकल चल रहे मंथ एनीवर्सरीज के ट्रेंड को फॉलो करते हुए कटरीना कैफ ने भी एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में कटरीना और विक्की एक दूसरे को हग करते नजर आए. इस तस्वीर के साथ कटरीना ने लिखा, हैप्पी वन मंथ माय लव. कैप्शन के साथ कटरीना ने एक हार्ट स्टीकर लगाया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कहां हुई थी शादी?

बता दें कि कटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर साल 2021 में शादी की. ये शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी. इस शादी के लिए होलट सिक्स सेंसेस चौथ का बरवाड़ा को बुक किया गया था. शादी में नो फोन-नो फोटो पॉलिसी अपनाई गई और शादी के बाद खुद विक्की और कटरीना ने अपने खास दिन की तस्वीरें शेयर कीं. 

कुछ दिन पहले दिखाया था अपना डिजाइनर मंगलसूत्र

कुछ दिन पहले ही कटरीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में कटरीना का स्टाइलिश मंगलसूत्र नजर आ रहा था. कटरीना को देखकर लग रहा है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को बहुत इंजॉय कर रही हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

खूबसूरत है इंटीयर्स

कटरीना ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए घर वाले इमोजी के साथ समझाया है कि ये फोटोज उनके घर पर ही ली गई हैं. कटरीना के घर के इंटीरियर्स को देखें तो उनका घर बेहद सिंपल और सोबर तरीके से सजाया हुआ है. इस घर के हर कोने में काफी शानदार सनलाइट भी नजर आ रही है. वहीं, कटरीना का स्टाइलिश अंदाज भी उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. कई लोगों ने कटरीना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा है कि क्या ये तस्वीरें विक्की कौशल ने ली हैं?

यह भी पढ़ें: Boney Kapoor और Sridvei की रोमांटिक तस्वीर वायरल, फैन्स बोले Miss You

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement