Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

शादी के बाद इस आलीशान घर में शिफ्ट होंगे विक्की-कटरीना, सामने आई पहली झलक

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) 9 दिसंबर को सात फेरे ले चुके हैं.

शादी के बाद इस आलीशान घर में शिफ्ट होंगे विक्की-कटरीना, सामने आई पहली झलक

कटरीना कैफ, विकी कौशल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) 9 दिसंबर को सात फेरे ले चुके हैं. उनकी रॉयल वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं. फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी #VicKat को जमकर बधाइयां दी हैं. इसके बाद अब उनके नए घर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने एक पोस्ट में ये हिंट दे चुकी हैं विक्की-कटरीना उनके पड़ोसी बनने वाले हैं. वहीं,  हाल ही में नए जोड़े के आशियाने की पहली झलक सामने आई है. 

देखें विक्की-कटरीना का आशियाना

दरअसल, हाल ही में विरल भयानी ने अपने इंस्टग्राम एकाउंट पर विक्की-कटरीना के नए घर की झलक एक वीडियो के जरिए शेयर की है. इस वीडियो में दिख रहा है कि उनका घर अभी फिनिशिंग स्टेज में है और कांच के बाहर समुंदर का खूबसूरत नजारा है. जुहू स्थित इस सी-फेसिंग अपॉर्टमेंट के बाहर नीले पर्दे लगे हुए देखे जा सकते हैं. अभी तक इनसाइड फोटोज सामने नहीं आई हैं लेकिन इसके बाहर समुंदर का नजारा अपार्टमेंट को और भी आलीशान बना रहा है. बताया जा रहा है कि देर रात तक यहां कंस्ट्रक्शन का काम हो रहा था. मालूम होता है कि विक्की-कटरीना के हनीमून से लौटते ही उनका नया आशियाना तैयार हो जाएगा.

 

 

पूरे करेंगे वर्क कमिटमेंट

बताया जा रहा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद हनीमून के लिए विदेश नहीं गए हैं बल्कि वो सारी रस्में पूरी करने के बाद जयपुर के लिए रवाना होते हुए दिखाई दिए थे. प्राइवेट चॉपर से जयपुर पहुंचे नए कपल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर से ये दोनों सीधा मुंबई लौटेंगे और आते ही अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने में जुट जाएंगे.
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement