Advertisement

Katrina Kaif और Vicky Kaushal के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे के जन्म के बाद शेयर की पहली पोस्ट

Katrina Kaif And Vicky Kaushal: बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियां आई हैं. 7 नवंबर 2025 को उनके घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है. विक्की ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की है, जिसके बाद जोड़ी को बधाइयां मिल रही हैं.

Katrina Kaif और Vicky Kaushal के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे के जन्म के बाद शेयर की पहली पोस्ट
Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के सबसे चर्चित और प्यारे कपल में शुमार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आखिरकार किलकारी गूंज उठी है. कैटरीना ने सितंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, और अब 7 नवंबर 2025 को दोनों माता-पिता बन गए हैं. एक्टर विक्की कौशल के घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है.

सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इस बड़ी गुड न्यूज़ को अपने फैंस और शुभचिंतकों के साथ साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कोलैब पोस्ट साझा किया.
इस पोस्ट के कैप्शन में कपल ने बस 'ब्लेस्ड' लिखा. इसके साथ ही एक ख़ूबसूरत ग्राफ़िक तस्वीर शेयर की गई, जिसमें एक पालने पर टेडी बियर रखा हुआ है.

जन्म की तारीख और कैप्शन

ग्राफ़िक पर कपल ने एक प्यारा-सा संदेश लिखा, जिसमें बच्चे के जन्म की तारीख़ भी बताई गई. "हमरी खुशियां का बंडल आ गया है. बहुत सारे प्यार और ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपने बेबी बॉय का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं. 7 नवंबर 2025, कैटरीना और विक्की." यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है.

पेरेंटहुड में कपल की एंट्री

लवी-डवी कपल से अब विक्की और कैटरीना ने पेरेंटहुड के नए और रोमांचक चरण में प्रवेश कर लिया है. इस ख़ुशी के बाद कपल को बॉलीवुड जगत से लेकर फैंस तक, हर तरफ से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. फैंस इस ख़बर से बेहद उत्साहित हैं और नन्हे मेहमान पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement