Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कटरीना-विक्की की शादी में सिक्योरिटी से सजावट तक, जानें सारी डीटेल

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में 9 दिसंबर को होने वाली है.

कटरीना-विक्की की शादी में सिक्योरिटी से सजावट तक, जानें सारी डीटेल

कटरीना कैफ, विक्की कौशल, सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर इन दिनों तरह-तरह की खबरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना-विक्की की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में 9 दिसंबर को होने वाली है. इस शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखने के लिए सिक्योरिटी के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. जहां एक तरफ मेहमानों का तस्वीरें-वीडियोज लेना मना है और ईवेंट पर फोन ले जाना भी वर्जित है. ऐसे में शादी की सिक्योरिटी मैनेज करना कोई आसान काम नहीं होगा. बताया जा रहा है कि शादी को मैनेज करने में सलमान खान ने बड़ी मदद की है.

प्राइवेसी बनाए रखने को...

कटरीना कैफ के खास दोस्त सलमान खान ने उनकी शादी की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए बड़ा योगदान दिया है.  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना-विक्की की शादी में सिक्योरिटी का पूरा जिम्मा सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा को दिया है. बताया जा रहा है कि शेरा अपनी सिक्योरिटी कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' की पूरी टीम के साथ सिक्स सेंस फोर्ट होटल की सुरक्षा की जिम्मेदार निभाएंगे, इसके लिए बरवाड़ा पुलिस की भी मदद ली गई है.

शुरू हुआ मेहमानों के आने का सिलसिला

बता दें कि कटरीना और विक्की की शादी के फंक्शन्स 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलेंगे. सुरक्षा में कोई दिक्कत ना हो इसलिए होटल के मेन गेट पर वीआईपी मूवमेंट के चलते बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. जैसे ही मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हुआ है वैसे ही सुरक्षा के इंतजाम और भी तगड़े हो गए हैं. इसके अलावा शादी समारोह का काम मुंबई की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी कार्य देख रही है. बताया जा रहा है कि उनकी शादी का आलीशान मंडप कांच से रजवाड़ी स्टाइल तैयार किया जाएगा और खाने का इंतजाम भी काफी रॉयल होगा.

Advertisement
Advertisement

Advertisement