एंटरटेनमेंट
Katrina Kaif- Vicky Kaushal ने अब अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और इसके बाद पूरे परिवार के साथ सेलीब्रेट भी किया.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हाल ही में परिवार के साथ डिनर डेट पर निकले थे जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी. वहीं, बताया जा रहा है कि ये फैमिली डिनर असल में एक खास सेलीब्रेशन था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते साल दिसंबर में ट्रेडिशनल वेडिंग के बाद विक्की- कटरीना ने अब अपनी शादी को कानूनी तौर पर रजिस्टर करवा लिया है. इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि विक्की और कटरीना ने अपने रिश्ता का लीगल रजिस्ट्रेशन (Marriage Register) कौन की तारीख को करवाया है.
शादी रजिस्टर कराने के बाद सेलीब्रेशन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को ट्रेडिशनल अंदाज में शादी रचाई थी. वहीं, इसके करीब 3 महीनों बाद दोनों ने अपनी शादी को कानूनी तौर पर रजिस्टर कर लिया है. पिंकविला के मुताबिक दोनों ने बीते शनिवार यानी 19 मार्च को विक्की- कटरीना ने कोर्ट में जाकर वेडिंग रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. इस दौरान दोनों के परिवार भी साथ मौजूद रहे. इसके बाद सभी एक साथ डिनर पर भी गए. इस फैमिली डिनर की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. फैमिली डिनर के दौरान कटरीना की मां सुजैन विक्की के पेरेंट्स और भाई सनी कौशल भी नजर आए.
ये भी पढ़ें- पहली Holi पर कटरीना कैफ को दुलार करती दिखीं सासू मां, देखें खूबसूरत PHOTOS
ये भी पढ़ें- Vicky Kaushal- Katrina Kaif ने रोमांटिक अंदाज में मनाई पहली Lohri, देखें Photos
परिवार के साथ करते हैं सेलीब्रेट
विक्की और कटरीना दोनों ही हर त्योहार को अपनी फैमिली के साथ सेलीब्रेट करते दिखाई देते हैं और दोनों ही अपने हर पहले सेलीब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं. इसके अलावा दोनों बीते दिनों शादी के बाद पहली बार किसी इवेंट पर साथ में एंट्री लेते नजर आए थे. ये इवेंट था धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता का बर्थडे बैश.