Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

The Kashmir Files मध्य प्रदेश-गुजरात में हुई टैक्स फ्री, शिवराज बोले- कश्मीरी हिंदुओं का दर्द सब तक पहुंचे

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. फिल्म कश्मीरी पंडितों के घाटी से पलायन की कहानी है.

Latest News
The Kashmir Files मध्य प्रदेश-गुजरात में हुई टैक्स फ्री, शिवराज बोले- कश्मीरी हिंदुओं का दर्द सब तक पहुंचे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी है. गुजरात सरकार ने भी राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है. कश्मीरी पंडितों के बेघर होने की कहानी को फिल्म में दिखाया गया है. रिलीज से पहले से ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म सोशल मीडिया पर छाई हुई है. उम्मीद की जा रही है कि कई और प्रदेशों में भी फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा. 

विवेक अग्निहोत्री और टीम को दी सीएम ने बधाई
फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और पूरी टीम को सफलता के लिए सीएम ने बधाई भी दी है. उन्होंने ट्विटर पर प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान करते हुए लिखा, 'मूवी द कश्मीर फाइल्स 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द, पीड़ा और संघर्ष की कहानी है. इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को देखना चाहिए. हमने मध्य प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है.'

अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे स्टार हैं फिल्म में
इस फिल्म में घाटी से कश्मीरी पंडितों के बेघर होने और पलायन की दर्दनाक कहानी दिखाई गई है. अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. रिलीज के अगले दिन से फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है और तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. 

पढ़ें: Holi 2022: Vicky-Katrina से लेकर Yami-Aditya तक, शादी के बाद पहली होली मनाएंगी ये जोड़ियां

कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन को लेकर हुआ था विवाद 
इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी विवाद हो चुका है. फिल्म के डायरेक्टर ने ट्विटर पर लिखा था कि हम कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन के लिए जाना चाहते थे लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का यह भी कहना था कि फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं होने की वजह से शो में प्रमोशन के लिए हमें नहीं बुलाया गया.

पढ़ें: अनुराग कश्यप पर मी टू का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस Rupa Dutta पॉकेटमारी के आरोप में अरेस्ट

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement