Advertisement

The Kashmir Files ने तोड़ा अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का रिकॉर्ड, जानें- पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म The Kashmir Files बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है.

Latest News
The Kashmir Files ने तोड़ा अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का रिकॉर्ड, जानें- पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

The Kashmir Files

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) इतिहास रच रही है. विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की इस फिल्म को जमकर तारीफें मिल रही हैं. ये फिल्म सोशल मीडिया पर तो जमकर चर्चाएं बटोर ही रही है इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल करती नजर आ रही है. 11 मार्च से सिनेमाघर में शानदार प्रदर्शन कर रही इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. पांचवें दिन ताबड़तोड़ कमाई के साथ ही फिल्म ने कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 'द कश्मीर फाइल्स' के बॉक्स ऑफिस के बात करें तो इसने अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को भी पछाड़ दिया है.

जानें पूरा कलेक्शन

अब सोशल मीडिया पर चर्चाओं को वजह मानें या फिल्म के कंटेंट को 'द कश्मीर फाइल्स' ने पांचवें दिन 18 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है और इसके साथ ही फिल्म ने कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके साथ ही फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 60 करोड़ हो गया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 67.35 करोड़ है. फिल्म ट्रेड समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा- 'The Kashmir Files बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. फैंटास्टिक ट्रेंडिंग, फुटफॉल्स, ऑक्यूपेंसी, नंबर सब में बढ़ोत्तरी हो रही है. पिछले सभी दिनों से पांचवा दिन सबसे अधिक रहा. ब्लॉकबस्टर, शुक्रवार-3.35 करोड़, शनिवार-8.50 करोड़, रविवार- 15.10 करोड़, सोमवार-15.05 करोड़, मंगलवार-18 करोड़. कुल 60.20 करोड़ का भारत में कुल कारोबार'.

ये भी पढ़ें- Evelyn Sharma ने शेयर की ब्रेस्टफ्रीडिंग की Photo, ट्रोल्स के खिलाफ खड़े दिखे फैंस

ये भी पढ़ें- Shamita Shetty का ये वीडियो देख भड़के लोग, बोले- एटीट्यूड दिखा रही हैं

तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

महामारी के दौरान पांच दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' के पास था जिसने 11.22 करोड़ कमाए थे. वहीं, दूसरे नंबर पर 10.01 करोड़ के साथ आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रही. वहीं, अब 18 करोड़ के कलेक्शन के साथ पहले नंबर पर अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी स्टारर 'द कश्मीर फाइल्स' आ गई है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement