Advertisement

Bhool Bhulaiyaa 2 के डायरेक्टर को क्यों हुआ पछतावा? बोले- विद्या और अक्षय को लेन चाहता था पर...

Bhool Bhulaiyaa 2 फिल्म के डायरेक्टर, अक्षय कुमार और विद्या बालन को फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन एक वजह से ये संभव नहीं हो पाया.

Latest News
Bhool Bhulaiyaa 2 के डायरेक्टर को क्यों हुआ पछतावा? बोले- विद्या और अक्षय को लेन चाहता था पर...

भूल भुलैया 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वेलकम सीरीज, पागलपंती, नो एंट्री, थैंक यू, भूल भुलैया जैसे कई फिल्मों के डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की नई फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) रिलीज के लिए तैयार है. इस सीरीज के पहले पार्ट 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिका में थे. वहीं, 'भूल भुलैया 2' में इन दोनों सुपरस्टार्स के ना होने का मलाल अनीस बाज्मी की बातों से झलकता हुआ दिखा. ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनीस बज्मी ने इस बात का जिक्र किया. 

भूल भुलैया 2 फिल्म का ट्रेलर मुंबई में रिलीज किया गया है. भूल भुलैया के 15 साल के बाद उसी फ्रेंचाइजी द्वारा लाई जा रही इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का तड़का देखने के मिलेगा. अनीस बजमी ने  ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा- 'हमने अक्षय के साथ फिल्में की  हैं. भूल भुलैया में विद्या और अक्षय ने बहुत बढ़िया काम किया था पर काश ऐसा होता की इस फिल्म के अंदर हम दोनों को थोड़ा बहुत कुछ गेस्ट अपीयरेंस के लिए ला पाते तो बहुत फायदा होता'.

ये भी पढ़ेंः Urfi Javed ने फिर पहनी रिवीलिंग ड्रेस, Photos देख लोग बोले- कागज फाड़कर चिपका लिए!

उन्होंने आगे कहा कि 'स्क्रिप्ट ने इस बात का मौका नहीं दिया. ऐसा लगता है कि अगर यह साथ में काम करते तो बहुत अच्छी बात होती. इस फिल्म में हम लोगों ने बहुत अलग किस्म की स्क्रिप्ट पर काम किया है. सारे कैरेक्टर यहां तक कि राजपाल का भी कैरेक्टर भी फ्रेश अप्रोच के साथ लिया है. अक्षय, विद्या होते तो बहुत अच्छा होता लेकिन इस फिल्म की कहानी ने इस बात की इजाजत नहीं दी. आप जब इन सबको फिल्म में देखेंगे तो आपको लगेगा कि शायद यह ठीक हुआ.

ये भी पढ़ेंः Nusrat Jahan की इंस्टा रील देखकर हैरान रह गए लोग, लिप सर्जरी पर पूछने लगे सवाल

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement