Advertisement

Karan Johar के साथ झगड़े की अफवाहों पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है सच?

Kartik Aaryan ने फिल्म 'दोस्ताना 2' को लेकर हुए Karan Johar संग विवाद को लेकर पहली बात की है.

Latest News
Karan Johar के साथ झगड़े की अफवाहों पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है सच?

कार्तिक आर्यन, करण जौहर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में हैं. इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसका पहला गाना भी लॉन्च हो चुका है. वहीं, इस बीच कार्तिक और करण जौहर (Karan Johar) के बीच की अनबन को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं. बीते साल मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि करण जौहर, कार्तिक के नखरों की वजह से उनसे नाराज हो गए थे. वहीं, अब जाकर कार्तिक ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

कार्तिक ने दिया जवाब

कार्तिक आर्यन ने इस विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा- 'मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करता हूं. इस पर मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा. मेरी लाइन-अप को देखिए. क्या होता है, कभी-कभी, लोग बात का बतगंड़ बनाते हैं. किसी के पास इतना समय नहीं है इतना सोचने के लिए. हर कोई सिर्फ काम करना चाहता है, अच्छा काम करो. इसके अलावा, चीजें सिर्फ अफवाहें हैं'.

ये भी पढ़ें- Salman Khan संग करिश्मा कपूर की प्यार भरी फोटो वायरल, लोग बोले- शादी कर लो

ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही विवाद में घिरी Ranveer Singh की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार', दिल्ली हाईकोर्ट में केस दर्ज

क्या था मामला

बता दें कि 2019 में धर्मा प्रोडक्शंस की 'दोस्ताना 2' की घोषणा की थी. इस फिल्म में जान्हवी कपूर और नवोदित लक्ष्य को भी साइन किया गया था और इसी फिल्म के हीरो होने वाले थे कार्तिक आर्यन. इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए कि कार्तिक के अनप्रोफेशनल बर्ताव की वजह से अब वो 'दोस्ताना 2' का हिस्सा नहीं रहेंगे. इस बारे में धर्मा प्रोडक्शंस ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था- 'प्रोफेशनल परिस्थितियों की वजह से हमने इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोलने का फैसला किया है. हम कोलिन डी'कुन्हा की 'दोस्ताना 2' के कलाकारों की दोबारा कास्टिंग करेंगे. जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी'.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement