Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Kartik Aaryan की फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 की नई रिलीज डेट का ऐलान, नहीं होगा महाक्लैश!

Kartik Aaryan की मोस्ट अवेटेड फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 अब साउथ की एक बड़ी फिल्म से क्लैश नहीं होगी.

Latest News
Kartik Aaryan की फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 की नई रिलीज डेट का ऐलान, नहीं होगा महाक्लैश!

Kartik Aaryan 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग जारी है तो कुछ रिलीज के लिए भी तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की एक अपकमिंग फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चाएं शुरू हो गई हैं. ये फिल्म है बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2). हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट (Release Date) का ऐलान कर दिया है. कुछ समय पहले ही महामारी के हालातों को देखते हुए और एक बड़ी फिल्म संग क्लैश से बचने के लिए इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था.

सामने आई नई रिलीज डेट

दरअसल, हाल ही में टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए 'भूल भुलैया 2' की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है. इस पोसट में बताया गया है कि कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणई, तब्बु स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' इसी साल यानी 2022 में 20 मई को रिलीज की जाएगी. अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन भूत-प्रेत से छुटकारा दिलाने वाले शख्स का किरदार निभाते दिखाई देंगे. इस फिल्म के जितने भी पोस्टर्स सामने आए हैं उनमें कार्तिक का लुक बेहद दिलचस्प दिखाई दे रहा है. यहां देखें 'भूल भुलैया 2' की नई रिलीज डेट का ऐलान-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

 

ये भी पढे़ं- आखिरी दिनों में किस बात पर गुस्सा और दुखी थे Irrfan Khan? सामने आया दिल तोड़ देने वाला किस्सा

ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी की बेटी Palak Tiwari ने Varun Dhawan संग लगाए ठुमके, नए गाने की पहली झलक हुई लीक?

टल गया क्लैश

बता दें कि इससे पहले 'भूल भुलैया 2' इसी साल 25 मार्च को रिलीज होने वाली थी. उसी दौरान बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर एस.एस.राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' भी सिनेमाघरों में आ रही थी. ऐसे में दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने वाला था लेकिन अब नई रिलीज डेट की वजह ये क्लैश टल गया है. फिल्म 'भूल भुलैया 2' वर्ष 2007 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा मुख्य भूमिका में थे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement