Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Karishma Tanna की हल्दी सेरेमनी की फोटो वायरल, गोवा में हो रही है शादी

करिश्मा अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी करने जा रही हैं. यह शादी पांच फरवरी को गोवा में होने वाली है.

Karishma Tanna की हल्दी सेरेमनी की फोटो वायरल, गोवा में हो रही है शादी

Karishma Tanna Varun Bangera wedding

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस Karishma Tanna की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. फिलहाल उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में करिश्मा ऑफ व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं. करिश्मा ने इस खास मौके पर फूलों की जूलरी पहनी. सिंपल लुक में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

करिश्मा अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी करने जा रही हैं. यह शादी पांच फरवरी को गोवा में होने वाली है. इस खास पल में शामिल होने के लिए करिश्मा के परिवार वाले और दोस्त सभी गोवा पहुंच चुके हैं.

 

करिश्मा की शादी की रस्मों तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं. कुछ लोग तस्वीरें देखकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग चुटकी ले रहे हैं. अनीशू नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, दूसरी नागिन की भी शादी हो रही है...वाह. चंद्र ने लिखा, सब नागिन सीरियल वाली की शादी हो रही है. विशाल ने लिखा. यह नागिन लोक में शादी का सीजन चल रहा है क्या पहले मौनी और अब करिश्मा.

 

ये भी पढ़ें:

1- Naagin 6 में नागराज बनेगा यह Bigg Boss कंटेस्टेंट, लोगों को पसंद नहीं आई नागिन

2- Mouni Roy ने ससुराल में शादी के दूसरे दिन पहनी लाल साड़ी, शेयर की Photos 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement