Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

COVID पॉजिटिव हुईं करीना कपूर और अमृता अरोड़ा

BMC ने आदेश दिया है कि जो भी लोग Kareena Kapoor और Amrita Singh के संपर्क में आए हैं वे अपना-अपना RT-PCR टेस्ट जरूर करवाएं

COVID पॉजिटिव हुईं करीना कपूर और अमृता अरोड़ा

करीना कपूर और अमृता सिंह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) कोरोना की चपेट में आ गई हैं. दोनों ने ही COVID से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया और लगातार पार्टियों शामिल होती रहीं. इसका नतीजा यह है कि अब दोनों कोविड पॉजिटिव हैं. BMC ने आदेश दिया है कि जो भी लोग इनके संपर्क में आए हैं वे RT-PCR टेस्ट करवाएं.

खबर है कि हाल में करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा के साथ करण जौहर की पार्टी में पहुंची थीं. यह पार्टी 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने की खुशी में रखी गई थी. करीना पार्टी में तो पहुंच गई लेकिन जो बीमारी वो साथ लेकर घर लौटीं वह उनके साथ-साथ कई लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है.

करीना के साथ ही अमृता अरोड़ा के भी कोविड पॉजिटिव होने की खबर है. बता दें कि करीना और अमृता से पहले तनीषा मुखर्जी के पॉजिटिव होने की खबर आई थी. उन्होंने यह जानकारी अपने पेज पर शेयर की थी. अब करीना और अमृता की खबर ANI ने शेयर की है. पार्टी की भीड़भाड़ और नियमों की अनदेखी देखकर लगता है कि इस पार्टी में शामिल लोग सुपर स्प्रेडर साबित हो सकते हैं. 

बीएमसी अभी उन लोगों को ट्रैक कर रही है जो इस पार्टी में शामिल थे या किसी भी तरह इससे जुड़े थे या इसमें शामिल होने वाले स्टार्स के संपर्क में आए. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement