Advertisement

Tejasswi Prakash के विनर बनने पर नाराज हुईं Karan Kundra की बहन, Bigg Boss पर साधा निशाना

जाफ्रीन हसन नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, करण यह शो तेजा और मेकर्स की वजह से हारे हैं.

Tejasswi Prakash के विनर बनने पर नाराज हुईं Karan Kundra की बहन, Bigg Boss पर साधा निशाना

Karan Kundra and tejasswi prakash

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bigg Boss फिनाले हो चुका है, विनर का नाम अनाउंस हो चुका है लेकिन कई लोग हैं जिन्हें यह कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. इनमें से एक हैं Karan Kundra की बहन Meenu Kundra. मीनू ने ट्वीट कर बिग बॉस पर निशाना साधा है.

मीनू ने लिखा, आपने इस सीजन के सबसे बेहतरीन शख्स का अपमान किया है अब आपमान सहने का आपका समय आया है. इसके साथ ही मीनू ने इस शो को नल्ला शो कहा. मीनू के और भी कई दर्शक हैं जिन्हें करण का बाहर होना ठीक नहीं लगा.

जाफ्रीन हसन नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, करण यह शो तेजा और मेकर्स की वजह से हारे हैं. क्या करण केवल तेजस्वी को सपोर्ट करने के लिए शो में आए थे. वह जब भी खेलने की कोशिश करते थे तो उन्हें गलत दिखाया जाता था. उन्होंने तेजस्वी, उमर, रश्मी, निशांत सभी का साथ दिया. 

Meenu kundra reaction

एक सोशल मीडिया यूजर ने मीनू को सलाह दी कि वह करण को एक थप्पड़ मारें. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने तेजा को मौका दिया कि वह उनके ऊपर चढ़कर टॉप पर पहुंच जाए. उन्होंने हमेशा तेजस्वी का साथ दिया. हर तरह से संभाला असल मायने में वह मजबूत कंटेस्टेंट थे. 

ज्यादातर लोगों का कहना है कि करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल ही जीतना डिजर्व करते थे. श्वेता अरोड़ा ने लिखा, बिग बॉस ने यह साबित कर दिया है कि वह पूरी तरह स्क्रिप्टेड और फर्जी शो है.

ये भी पढ़ें:

1- मुंबई आते ही Kapil Sharma को क्यों सता रहा था Underworld का डर?

2- कौन हैं तेजस्वी प्रकाश जिन्होंने जीता Bigg Boss 15 का ताज? ट्रॉफी लेकर सबसे पहले पहुंची माता-पिता के पास

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement