Advertisement

Koffee with Karan 7 की शूटिंग शुरू, करण जौहर ने शेयर किया फर्स्ट लुक

Koffee With Karan Season 7 बहुत जल्दी ही वापस आ रहा है. इस ऐलान के साथ ही करण ने अपने चैट शो के नए सेट की झलक भी फैंस संग शेयर की हैं.

Koffee with Karan 7 की शूटिंग शुरू, करण जौहर ने शेयर किया फर्स्ट लुक

Koffee With Karan के नए सीजन के साथ लौट रहे हैं करण जौहर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: करण जौहर (Karan Johar) का मोस्ट अवेटेड शो 'कॉफी विद करण' सीजन 7 (Koffee With Karan 7) जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा. इस चैट शो की शूटिंग भी शुरू हो गई है. करण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने चैट शो के नए सेट की झलक फैंस के साथ शेयर की है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण ने अपने इंस्टाग्राम पर 'कॉफी विद करण' के सेट की कुछ फोटोज शेयर कीं जिसमें वो शो के सिगनेचर कप के साथ काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं. करण ने ब्लैक कलर का ब्लेजर पहना है जिसमें वो सिंपल और एलिगेंट लग रहे हैं. फोटोज के कैप्शन में करण ने लिखा, ‘कुछ कॉफी बनाने के लिए वापस! #KoffeeWithKaran #HotstarSpecials @disneyplushotstar @dharmaticent.’

इसके अलावा करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कॉफी मग की फोटो शेयर की. ऑरेंज कलर का ये कॉफी मग टेबल पर रखा है. करण ने लिखा- 'और यह शुरू होता है.'

खास बात ये है कि 'कॉफी विद करण 7' के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह आने वाले हैं. दोनों एक्टर करण की अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम कर रहे हैं. उनके अलावा इस सीजन में 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी आ सकते हैं. करण के इस शो में बॉलीवुड के कई फेमस सेलेब्स शामिल हुए हैं और कॉफी विद करण के साथ कई कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ी हैं.

ये भी पढ़ें: Sonu Sood ने बताया कैसे खत्म हो सकता है अजान और हनुमान चालीसा विवाद, बोले- '...मेरा दिल टूट जाता है'

बता दें कि कुछ दिन पहले करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा करते हुए बताया था कि शो अब वापसी नहीं करेगा. उन्होंने अपने नोट में लिखा, "अपने 6 सीजन पूरे कर चुका 'कॉफी विद करण' मेरे और आपके जीवन का एक हिस्सा रहा है. हमने इस शो के जरिए लोगों पर प्रभाव डाला और पॉप संस्कृति के इतिहास में अपना स्थान बनाया. इसलिए, मैं भारी मन से ये घोषणा करना चाहता हूं कि 'कॉफी विद करण' अब वापस नहीं आएगा."

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement