Advertisement

Kapil Sharma से ज्यादा फनी हैं उनकी पत्नी Ginni Chatrath, यह VIDEO है सबूत

Kapil Sharma और Ginni Chatrath का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Kapil Sharma से ज्यादा फनी हैं उनकी पत्नी Ginni Chatrath, यह VIDEO है सबूत

कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए जबरदस्त शोहरत हासिल की है. इन दिनों उनके आने वाले नेटफ्लिक्स शो को लेकर खूब चर्चाएं हैं. इस शो की झलक कपिल शर्मा अपने सोशल अकाउंट के जरिए शेयर करते दिख जाते हैं. वहीं, हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) भी नजर आई हैं. वहीं, गिन्नी भी कपिल की तरह लोगों को हंसाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में गिन्नी ने एक ही लाइन की है और आस-पास बैठे लोग ठहाके मारकर हंसते नजर आ रहे हैं.

वायरल हुआ वीडियो

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं कि 'आई एम नॉट डन यट मेरी जिंदगी पर बिल्कुल फिट बैठता है. शीशे के सामने खड़े होकर मैं बार-बार दोहरा रहा था आई एम नॉट डन यट. पीछे से मेरी पत्नी ने तकिया फेंक के मारा, बोलती है डेढ़ साल में दो बच्चे हो गए और क्या प्लान है'. कपिल इस वीडियो में आगे कहते हैं- 'घर बनाने की बात, बहन की शादी की बात ये तो पापा कह गए लेकिन घर किसके साथ बसाना है वह मुझे पता था. वह थी मेरी पत्नी गिन्नी'.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

इसके बाद कपिल, सामने ऑडिएंस में बैठी गिन्नी से सवाल करते हैं कि 'एक स्कूटर वाले से क्या सोचकर प्यार किया था तुमने'? इस पर गिन्नी ने शानदार अंदाज में जवाब देते हुए सभी को हंसा दिया. उन्होंने कहा- 'मैंने सोचा, पैसे वाले से तो सभी प्यार करते हैं, इस गरीब का भला कर दो'. वीडियो में गिन्नी के बगल में बैठी भारती भी उनके जवाब पर हैरान रह गईं. वहीं, इस वीडियो पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो कई फैंस ये कहते नजर आ रहे हैं कि गिन्नी, कपिल से भी ज्यादा फनी हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement