Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Kapil Sharma ने शो शुरू करते ही अर्चना पूरण सिंह को कहा Out !

मेहमानों के आने से पहले कपिल शर्मा ने अर्चना पूरण सिंह को आउट कहा. आखिर क्या है पूरा मामला ?

Kapil Sharma ने शो शुरू करते ही अर्चना पूरण सिंह को कहा Out !

Archana puran singh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: The Kapil Sharma Show पर अक्सर ही नवजोत सिंह सिद्धू के नाम पर अर्चना पूरण सिंह को खूब चिढ़ाया जाता है. कभी कपिल शर्मा, कभी दूसरे आर्टिस्ट तो कभी मेहमान कोई भी अर्चना से फिरकी लेने का मौका नहीं छोड़ता. अब आप सोच रहे होंगे कि इस बार शायद कपिल शर्मा ने असल में अर्चना पूरण सिंह को आउट कह दिया है लेकिन चिंता न करिए ऐसा कुछ नहीं है. दरअसल कपिल ने अर्चना की फेंकी हुई बॉल कैच करने के बाद आउट कहा था. यह स्पेशल एपिसोड 19 मार्च का है. इस एपिसोड में भारत के टॉप शेफ संजीव कपूर, कुनाल कपूर और रणवीर ब्रार मेहमान बनकर पहुंचे थे.

मेहमानों के आने से पहले कपिल शर्मा ने अर्चना पूरण सिंह पर कुछ कमेंट किया. इसके बाद अर्चना ने कपिल की तरफ एक बॉल फेंकी. कपिल ने उछल कर बॉल कैच की और कहा आउट. कपिल के इस आउट कहने सभी तालियां बजाने लगे. यह क्लिपिंग उन लोगों काफी अच्छी लग रही है जो इस शो के हिस्से के तौर पर अर्चना को ट्रोल करते आए हैं.

बता दें कि पंजाब विधान सभा चुनावों में नवजोत सिंह सिद्धू की हार के बाद भी अर्चना पूरण सिंह का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था. लोगों का कहना था कि अब अर्चना पूरण सिंह की कुर्सी खतरे में हैं. सिद्धू और अर्चना का नाम सोशल मीडिया पर छाया रहा. इसके बाद अर्चना पूरण सिंह ने जवाब देकर सबकी बोलती बंद करवा दी थी. अर्चना पूरण सिंह का कहना था कि वह कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हैं. लोगों को लगता है कि उनके पास काम नहीं है लेकिन उनके पास बहुत काम है.

ये भी पढ़ें:

1- Bachchan Pandey पर लगे ब्राह्मणों की इमेज खराब करने के आरोप, उठी बैन की मांग

2- VIDEO: The Kashmir Files की स्क्रीनिंग के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, थिएटर में हंगामा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement