Advertisement

फैन्स के गुस्से और बायकॉट की धमकी के बाद Kapil Sharma ने तोड़ी चुप्पी, ट्विटर पर बताया सच

विवेक अग्निहोत्री ने कपिल पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन करने से मना कर दिया है.

फैन्स के गुस्से और बायकॉट की धमकी के बाद Kapil Sharma ने तोड़ी चुप्पी, ट्विटर पर बताया सच

Kapil sharma

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुछ दिनों पहले Kapil Sharma एक फिल्म के कलाकारों को अपने शो पर प्रमोशन के लिए न बुलाने को लेकर चर्चा में थे. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कपिल पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन करने से मना कर दिया है. अब इस मामले में कपलि शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है और इन सब खबरों को गलत बताया है.

कपिल ट्विटर पर सिंगर पलाश सेन को अपने शो में आने के लिए धन्यवाद कह रहे थे. उनके ट्वीट पर रिएक्ट करके हुए एक यूजर ने लिखा, कश्मीर फाइल्स को प्रमोट करने से क्यों घबरा गए कपिल. किस बात का डर था जो विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म की सुप्रतिष्ठित कास्ट को अपने शो पर आने का न्योता नहीं दिया. मैं आपका बड़ा फैन था लेकिन आपने मुझे निराश किया है.

इस ट्वीट के जवाब में कपिल शर्मा ने लिख,यह सच नहीं है राठौर साहब. आपने पूछा इसलिए बता दिया, बाकी जिन्होंने सच माना उनको एक्सप्लेनेशन देने का क्या फायदा. एक अनुभवी सोशल मीडिया यूजर के तौर पर आपको सलाह दे रहा हूं कि सोशल मीडिया की दुनिया में केवल एकतरफा कहानी पर भरोसा न करें. धन्यवाद.

kapil tweet

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री वाले मामले के बाद ट्विटर पर बायकॉट कपिल शर्मा ट्रेंड करने लगा था. शायद यही वजह है कि कपिल ने फैन का जवाब देना जरूरी समझा. इस तरह से उन्होंने फैन का दिल भी रख लिया और अपना पक्ष भी साफ कर लिया.

ये भी पढ़ें:

1- Kapil Sharma शो की दादी के साथ हुई थी छेड़छाड़, नशेड़ी करने लगे थे गलत हरकत

2- Urvashi Rautela के फैन ने बना डाला मिट्टी का स्टैच्यू, देखिए कितना मिलता है चेहरा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement