एंटरटेनमेंट
Kapil Sharma का पत्नी Ginni Chatrath संग एक रोमांटिक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल होता दिखाई दे रहा है.
डीएनए हिंदी: जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों अपने हाल ही में रिलीज हुए नेटफ्लिक्स शो 'आई एम नॉट डन यट' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. इस शो पर उन्होंने हंसते- हंसाते हुए अपनी जिंदगी से जुड़े संघर्षों के साथ-साथ पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) संग लव स्टोरी भी शेयर की थी. शो पर दोनों की मजेदार कैमिस्ट्री भी दर्शको को खूब पसंद आई थी. वहीं, अब हाल ही में कपिल शर्मा बेहद रोमांटिक अदाज में पत्नी गिन्नी के साथ नजर आए हैं. उन्हें पपराजी ने साथ स्पॉट किया तो कपिल ने न सिर्फ शानदार पोज दिए बल्कि पत्नी को सबके सामने किस (KISS) करते भी नजर आए.
रोमांटिक वीडियो
कपिल शर्मा और गिन्नी पब्लिक प्लेसेस पर बेहद कम ही नजर आते हैं. वहीं, हाल ही में पपराजी ने उन्हें कार से निकलते हुए साथ स्पॉट कर लिया तो ये दोनों भी कैमरों के सामने पोज देने से पीछे नहीं हटे. इसी दौरान दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और अपनी मुस्कुराहट से फैंस का दिल जीत रहे हैं. कपिल शर्मा और गिन्नी दोनों ही ब्लैक आउटफिट में मीडिया के सामने आए और फिर जब पापाराजी उनकी तस्वीरें ले रहे थे तभी कपिल शर्मा ने गिन्नी के सिर पर किस कर लिया.
ये भी पढ़ें- कार में तेज म्यूजिक बजाकर मस्ती करते दिखे Deepika- Ranveer, वीडियो देखकर दीवाने हुए फैंस
ये भी पढ़ें- VIDEO: रानू मंडल ने पुष्पा के गाने Srivalli पर किया मजेदार डांस, हाथ में डंडा- गले में गमछा
पपराजी ने की हूटिंग
कपिल और गिन्नी के रोमांटिक अंदाज को देखकर पपराजी भी हूटिंग करते नजर आए. बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 में लव मैरिज की थी. दोनों को दो बच्चे भी हैं. उनकी लव स्टोरी कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी. गिन्नी ने कपिल का हर मुश्किल वक्त में साथ दिया है. इस बारे में कपिल ने नेटफ्लिक्स के शो में खुलकर बात की थी.