Advertisement

Kapil Sharma ने नहीं प्रमोट की कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म? Twitter पर उठी Boycott की मांग

Kapil Sharma के शो को लेकर फिल्ममेकर Vivek Agnihotri ने कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग The Kapil Sharma Show को Boycott करने की मांग करने लगे.

Latest News
Kapil Sharma ने नहीं प्रमोट की कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म? Twitter पर उठी Boycott की मांग

Kapil Sharma, Vivek Agnihotri

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) पर आए दिन बॉलीवुड के बड़े स्टार्स अपनी फिल्में प्रमोट करने के लिए पहुंच जाते हैं. जहां एक तरफ ये शो दर्शकों को जमकर हंसाता है वहीं दूसरी तरफ आए दिन किसी न किसी विवाद में भी फंसता दिखाई दे जाता है. हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब कपिल के शो को लेकर जाने-माने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने शॉकिंग ट्विटर पर एक खुलासा कर दिया. इसके बाद कई लोग इस शो से नाराज हो गए हैं और इसका बहिष्कार करने की डिमांड कर रहे हैं.

विवेक अग्निहोत्री ने किया खुलासा

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही कश्मीरी पंडितों पर आधिरित विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई है. फिल्म के रिलीज होने के बाद विवेक ने ट्विटर पर लोगों से इसे प्रमोट करने में मदद मांगते दिखाई दिए. इसके जवाब में एक यूजर ने जब विवेक को 'द कपिल शर्मा शो' पर फिल्म प्रमोट करने की सलाह दी तो विवेक ने कुछ ऐसा कह डाला कि लोग हैरान रह गए. उन्होंने कहा- इस बात का फैसला मैं नहीं कर सकता हूं कि कपिल शर्मा शो पर कौन आएगा. वो कपिल या फिर शो के प्रोड्यूसर्स का फैसला है. जहां तक बॉलीवुड की बात है तो जैसा का मिस्टर बच्चन ने एक बार कहा था- 'वो राजा हैं हम रंक'.

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें- सालभर बिल्कुल फ्री में देखें Netflix, Amazon Prime और Hotstar, जानें क्या है तरीका?

ये भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: सिर्फ कपिल ही नहीं शो के बाकी कॉमेडियन भी कमाते हैं लाखों रुपये, जानें- पूरी डिटेल

परेशान

लोगों ने की Boycott की डिमांड

अगले ट्वीट में विवेक ने खुलासा किया कि उनकी फिल्म को कपिल शर्मा के शो पर प्रमोट करने की इजाजत नहीं मिली क्योंकि इसके कोई कॉमर्शियल स्टार नहीं था. यही कारण है कि ट्विटर पर कई लोग कपिल शर्मा से नाराज हो गए और उनके शो का बहिष्कार करने की डिमांड करते नजर आए. नतीजा ये हुआ कि #BoycottKapilSharmaShow नंबर वन पर ट्रेंड करता दिखाई दिया. एक यूजर ने कपिल शर्मा को 'बॉलीवुड का सर्कस मास्टर' कह डाला.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement