Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Chethana Raj Died: वजन कम करने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी, 21 वर्ष की उम्र में हो गई मौत

कई कन्नड़ सीरियल्स में नजर आ चुकी थीं 21 वर्षीय अभिनेत्री चेतना राज. माता-पिता को बिना बताए सर्जरी कराने गई थीं अस्पताल.

Chethana Raj Died: वजन कम करने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी, 21 वर्ष की उम्र में हो गई मौत

Chetna Raj

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराने के मामले सामने आते रहते हैं. इस बार जो मामला है वो काफी हैरान करने वाला है क्योंकि इसमें एक एक्ट्रेस की जान ही चली गई है. कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज (Chethana Raj) की हाल ही में मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह उनकी प्लास्टिक सर्जरी है. इस सर्जरी के दौरान हुई एक गलती उनकी जिंदगी भी भारी पड़ गई.

21 साल की उम्र में निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतना सोमवार को सुबह करीब 9.30 बजे फैट फ्री सर्जरी कराने के लिए शेट्टी कॉस्मेटिक हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं. इस सर्जरी के बाद से ही उनकी तबियत कुछ खराब थी.रात तक हालत और बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया था. इससे बेइंतहा दर्द उठता रहा और फिर उनकी मौत हो गई. बात दें कि चेतना की उम्र सिर्फ 21 साल थी. 

ये भी पढ़ें: Johnny Depp ने फाड़ दिए थे Amber Heard के कपड़े, प्राइवेट पार्ट में पहुंचाई थी चोट!

परिवार को नहीं थी जानकारी
चेतना के पिता का कहना है कि उन्हें इस सर्जरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. वह दोस्तों के साथ ही अस्पताल चली गई थीं. अब चेतना के माता-पिता ने डॉक्टरों की लापरवाही को चेतना की मौत की वजह बताया है. उन्होंने इसके लिए अस्पताल के नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. 

कई सीरियल्स में आईं नजर
चेतना अपने माता-पिता के साथ बंगलुरू के उत्तरी तालुक में रहती थीं.  चेतना राज सीरियल 'गीता' और 'दोरेसानी' में अहम भूमिका में नजर आ चुकी हैं. वजन कम कराने के लिए की गई इस सर्जरी ने असमय ही उन्हें इस दुनिया से विदा कर दिया है. 

ये भी पढ़ें-  Viral Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं 8 जानवर, गुत्थी सुलझाने में अच्छे-अच्छे हुए फेल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement