Advertisement

Lock Upp: कंगना रनौत के शो में पूनम पांडे समेत इन 3 कंटेस्टेंट की एंट्री पक्की, आश्रम छोड़कर आएंगे स्वामी ओम

Kangana Ranaut और Ekta Kapoor के शो Lock Upp में तीन कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने का दावा किया जा रहा है. इस शो में 16 लोग हिस्सा लेंगे.

Latest News
Lock Upp: कंगना रनौत के शो में पूनम पांडे समेत इन 3 कंटेस्टेंट की एंट्री पक्की, आश्रम छोड़कर आएंगे स्वामी ओम

कंगना रनौत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों कई रिएलिटी शोज का दौर चल रहा है. वहीं, इन सबके बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का अपकमिंग शो 'लॉक अप' (Lock Upp) जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है. बताया जा रहा है ये अपने तरह का पहला शो होने वाला है जिसका ऐलान 3 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर दिया गया है. वहीं, इस शो की मेकर एकता कपूर ने बताया है कि उनका ये शो बाकी रिएलिटी शोज से काफी अलग होने वाला है. एकता ने बतया कि इस शो का आइडिया उन्हों दो लोकल लड़कों ने दिया था. वहीं, शो में कौन से कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे इसे लेकर भी मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स में पूनम पांडे समेत 3 की एंट्री पक्की बताई जा रही है.

ये होंगे कंटेस्टेंट्स

कंगना रनौत शो 'लॉक अप' में बतौर होस्ट नजर आने वाली हैं. वहीं, बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो शो के तीन कंटेस्टेंट्स की पहचान सामने आ चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो पर पूनम पांडे ग्लैमर का तड़का लगाती दिखाई देंगी और इसके साथ ही सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आने वाले हैं. इन दिनों कंटेस्टेंट्स के अलावा एक आध्यात्म से जुड़े कंटेस्टेंट भी शामिल होने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चर्चित ब्लैक लोटस एप के फाउंडर स्वामि ओर भी इस शो में कंटेस्टेंट बनकर आने वाले हैं जिसके लिए वो हिमालयन फुटहिल पर बना अपना आश्रम छोड़कर आएंगे.

ये भी पढ़ें- B'day Spcl: कभी LIC एजेंट का काम करते थे Abhishek Bachchan, जानें- क्यों गिनीज में दर्ज है नाम? 

ये भी पढ़ें- Nora Fatehi का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट, जानें- क्या था आखिरी पोस्ट

जानें शो की डिटेल्स

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शो पर पहली एंट्री पूनम पांडे की ही होगी और फिलहाल मेकर्स दूसरे कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे हैं. 'लॉक अप' में कुल 16 कंटेस्टेंट्स को एंट्री दी जाएगी. सभी कंटेस्टेंट्स को एक जेल में रखा जाएगा और मेकर्स का कहना है कि शो पर कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो भारतीय सिनेमा में अब तक दिखाया नहीं गया है. लॉन्च की बात करें तो ये शो MX Player और ALT Balaji पर फरवरी के आखिरी हफ्ते तक आ जाएगा.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement