Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: Kangana Ranaut ने किया The Kashmir Files का रिव्यू, कहा- बॉलीवुड ने पाप धो लिए

कंगना रनौत का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कंगना का कहना है कि यह बहुत अच्छी फिल्म है.

VIDEO: Kangana Ranaut ने किया The Kashmir Files का रिव्यू, कहा- बॉलीवुड ने पाप धो लिए

Kangana Ranaut

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Vivek Agnihotri के डायरेक्शन में बनी फिल्म The Kashmir Files इन दिनों खूब चर्चा में है. अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन रावल की इस फिल्म को हर तरफ से तारीफ मिल रही है. हाल में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी यह फिल्म देखी और इसकी जमकर तारीफ की. कंगना ने अपने अंदाज में कहा कि द कश्मीर फाइल्स इस साल की पहली सफल बॉलीवुड हिट है. इसके साथ उन्हें कश्मीर फाइल की तो तारीफ की और साथ ही आलिया पर भी निशाना साध दिया. कंगना पिछले काफी दिनों से आलिया की गंगीबाई काठियावाड़ी को आड़े हाथों लिया हुआ है. 

कंगना रनौत का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कंगना का कहना है कि यह बहुत अच्छी फिल्म है और इससे बॉलीवुड ने अपने सारे पाप धो लिए हैं. कंगना रनौत ने कहा, 'बहुत बहुत बधाई. इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री ने जितने भी पाप किए हैं सारे धो दिए. इतनी अच्छी फिल्म बनाई है, काबिल ऐ तारिफ है. इंडस्ट्री वाले छुपे हुए हैं, चूहों की तरह, निकल के आना चाहिए और प्रोमोट करना चाहिए और बकवास फिल्मों को प्रमोट करते हैं.' 

 

इससे पहले यामी गौतम ने भी 'द कश्मीर फाइल्स'की तारीफ की थी. उन्होंने ट्वीट किया, 'एक कश्मीरी पंडित से शादी होने के नाते, मैं इस शांतिप्रिय समुदाय पर हुए अत्याचारों के बारे में पहले से जानती हूं लेकिन अधिकांश देश अभी भी अनजान है. हमें एक फिल्म के जरिए सच को सामने लाने में 32 साल लग गए. प्लीज देखें और #TheKashmirFiles का समर्थन करें.' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया है. इसने अपने पहले सोमवार को लगभग 18 करोड़ की कमाई की है.

ये भी पढ़ें:

1- The Kashmir Files: कपिल शर्मा ने बुलाया था लेकिन इस वजह से फिल्म का प्रमोशन नहीं करने गए अनुपम खेर

2- The Kashmir Files: फिल्म देखने के लिए पुलिसकर्मियों को मिली एक दिन की छुट्टी, इस राज्य में किया गया ऐलान

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement