Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

क्यों नहीं हो रही Kangana Ranaut की शादी, एक्ट्रेस ने बता दी ऐसी वजह

इस महीने 20 मई को रिलीज हो रही है कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़'. फिल्म में साथ दिखेंगे अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता.

क्यों नहीं हो रही Kangana Ranaut की शादी, एक्ट्रेस ने बता दी ऐसी वजह

Kangana Ranaut

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म धाकड़ जल्द रिलीज होने वाली है. इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं. अब फिल्म के सिलसिले में इंटरव्यू देते हुए कंगना ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा कर दिया है. 

कंगना ने बताई शादी ना होने की वजह
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद बताया कि उनकी शादी क्यों नहीं हो पा रही है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मेरे बारे में मार्केट में कई अफवाहें हैं जैसे मैं लड़कों को पीटती हूं. गुस्सैल हूं...वगैरह. इस वजह से मुझे अपने लिए उस स्पेशल इंसान को ढूंढने में दिक्कत हो रही है.' साथ ही कंगना ने ये भी कह दिया कि मैं शादी इसलिए ही नहीं कर पा रही क्योंकि आप लोग मेरे बारे में ऐसी अफवाह फैला रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने खोले #Tejran के बेडरूम सीक्रेट, तेजस्वी बोलीं- 'मम्मी ना देख रही हों बस'

पत्नी औऱ मां बनना चाहती हैं कंगना
कुछ समय पहले कंगना ने अपने फ्यूचर को लेकर भी बात की थी. उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि वो अगले 5 सालों में खुद को एक मां के रूप में देखना चाहती हैं. कंगना ने कहा, 'मैं शादी करना चाहती हूं और बच्चे चाहती हूं. मैं खुद को पांच सालों में एक मां और पत्नी के रूप में देखती हूं'. 

धाकड़ रोल में आएंगी नजर
फिल्म धाकड़ इसी महीने की 20 तारीख को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में कंगना ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आएंगी. फिल्म में दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भोपाल और बैतूल के आसपास हुई है.

ये भी पढ़ें- Period Leave: इस देश में हर महीने महिलाओं को मिलेंगी 3 अतिरिक्त छुट्टी, जानें भारत में क्या है स्थिति

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement