Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Kangana Ranaut से रिपोर्टर ने पूछा दीपिका पर ऐसा सवाल, भड़क गईं एक्ट्रेस

Kangana Ranaut से जब Deepika Padukone को लेकर एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने रिपोर्टर पर नाराज होते हुए कह दिया कि वो इस पर कोई जवाब नहीं देंगी.

Latest News
Kangana Ranaut से रिपोर्टर ने पूछा दीपिका पर ऐसा सवाल, भड़क गईं एक्ट्रेस

Kangana Ranaut, Deepika Padukone

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज के लिए आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों वो अपने रियलिटी 'शो लॉक अप' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. हाल ही वो अपने इस शो का प्रमोशन करने एक ईवेंट पर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से खुलकर बातचीत की लेकिन जब एक रिपोर्टर ने उनसे एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर एक सवाल पूछ लिया तो कंगना बुरी तरह नाराज हो गईं. उन्होंने अपनी नाराजगी सबके सामने जाहिर भी कर दी. कंगना के इस रिएक्शन को देखकर ईवेंट पर मौजूद लोग हैरान रह गए.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बीते दिनों दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन के पर आरेंज रंग की बोल्ड 'हेमलाइन नेकलाइन' वाली ड्रेस पहन कर पहुंची थीं जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ट्रोल करने की कोशिश की थी. इस पूरे मामले पर रिपोर्टर ने कंगना रनौत से प्रतिक्रिया मांगी तो एक्ट्रेस मे कहा कि दीपिका खुद को डिफेंड कर सकती हैं. उनके पास प्लेटफॉर्म और प्रिवलेज दोनों हैं. सोशल मीडिया पर कंगना का एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें वो रिपोर्टर पर नाराज होती भी नजर आ रही हैं.

 

 

ये भी पढ़ें- हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Sunil Grover

ये भी पढ़ें- Sushmita Sen के साथ घूम रहे थे रोहमन शॉल, कैमरा देखते ही छिपा लिया मुंह

रिपोर्टर पर हुईं नाराज

कंगना ने दीपिका की ड्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा- 'देखो, मैं यहां उन्हें डिफेंड करने के लिए हूं, जो खुद को डिफेंड नहीं कर सकते हैं. वो खुद को डिफेंड कर सकती हैं, उनके पास प्रिवलेज है, प्लेटफॉर्म है और मैं उनकी फिल्म इधर प्रमोट नहीं कर सकती हूं'. कंगना ने रिपोर्टर की क्लास लगाते हुए कहा- 'बेशक, आपने फिल्म का नाम रखा. आप एक फिल्म का नाम भी ले रहे हैं जो आ रही है. जाहिर है, आपको उस फिल्म के पीआर ने भेजा है. अरे यार, हम इतने भी तो नादान नहीं है ना. इसे बाहर रखो. मैं आपके साथ 45 मिनट तक बिजी रहूंगी'.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement